कंगना की बहन ने आलिया, करण और करीना का उड़ाया मजाक, फिर खुद को बताया गंवार
कंगना की बहन ने आलिया, करण और करीना का उड़ाया मजाक, फिर खुद को बताया गंवार
Updated : October 14, 2019 05:14 PM ISTकंगना रनौत की बहन रंगोली चंदेल अक्सर बॉलीवुड के कुछ लोगों पर अपना गुस्सा उतारती रहती हैं और उनके विवादित ट्वीट्स अक्सर खबरें बनती हैं। नए मामले में करीना कपूर खान, आलिया भट्ट और करण जौहर रंगोली के निशाने पर हैं। दरअसल हाल ही में MAMI का एक इवेंट हुआ था। यहां ये तीनों एक साथ नजर आए और शादी पर बाते हुईं। जिस पर रंगोली ने इनका मजाक बनाया और कहा कि पहले अवॉर्ड शो को और अब फिल्म फेस्टीवल को भी किटी पार्टी बना डाला।
undefined src="https://platform.twitter.com/widgets.js" >Pehle award shows ko aur ab film festivals ko bhi kitty party bana diya ??? https://t.co/ZftGQNwuNE
— Rangoli Chandel (@Rangoli_A) October 14, 2019
रंगोली ने एक और ट्वीट में कहा, ''MAMI का क्लोजिंग डिस्कशन यह था कि आलिया इस वक्त की सबसे महान कलाकार है और वह करीना जी की भाभी हैं। उनकी शादी में करण जी पूजा का थाल लेकर उनका स्वागत करेंगे। हम्मम अच्छा है, हम जैसे गंवार क्या जानें आर्ट की बातें, हमें तो कुछ समझ आया ही नहीं।''
undefined src="https://platform.twitter.com/widgets.js" >MAMI ka closing discussion yeh tha ki Alia iss waqt ki sabse mahan kalakar hai, aur woh Kareena ji ki bhabi hai aur unki shaadi mein Karan ji pooja ka thaal lekar unka sawagat karenge, hmm achcha hai hum jaise gawar kya jane art ki baatein, humein toh kuch samajh aaya hi nahin ?
— Rangoli Chandel (@Rangoli_A) October 14, 2019
क्या था मामला?
मुंबई में जियो MAMI फिल्म फेस्टिवल में आयोजित हुआ था, जहां डायरेक्टर करण जौहर ने रणबीर और आलिया की शादी को लेकर करीना से पूछा कि क्या उन्होंने कभी ऐसे दिन के बारे में सोचा की जब आलिया उनकी भाभी होंगी। करीना ने कहा, ''अगर ऐसा हुआ तो वो दुनिया की सबसे खुश लड़की होंगी।'' वहीं आलिया ने जवाब दिया, "सच में, मैंने कभी इस बारे में नहीं सोचा है लेकिन मैं इस बारे में अभी भी कुछ नहीं सोचना चाहती। जब वक्त आएगा तब देखेंगे।" दोनों के जवाब पर करण ने कहा, "जब भी ऐसा होगा वो बहुत खुश होंगे और एक थाली पकड़े वहां खड़े होंगे।"