रंगोली चंदेल ने ऋतिक रोशन के साथ तस्वीर शेयर कर कहा 'ये पहले मुझे इम्प्रेस करने में लगा रहता था'
रंगोली चंदेल ने ऋतिक रोशन के साथ तस्वीर शेयर कर कहा...
Updated : March 18, 2020 10:29 AM ISTकंगना रनौत की बहन रंगोली चंदेल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। आलिया भट्ट, करण जौहर, तापसी पन्नू को आड़े हाथों ले चुकी रंगोली ने अब एक बार फिर ऋतिक रोशन पर निशाना साधा है। कंगना और ऋतिक विवाद तो लंबे समय से चला आ रहा है। बहन रंगोली कई बार ऋतिक और उनके परिवार पर कई तरह के इल्जाम लगा चुकी हैं। अब उन्होंने ऋतिक के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में ऋतिक, रंगोली को पकड़ कर खड़े हुए हैं।
इस तस्वीर के कैप्शन में रंगोली ने लिखा ‘'ये देखो पप्पू जी, सारा दिन मुझे इंप्रेस करने में लगा रहता था ताकि मेरी बहन की गुड बुक्स में आ जाए, और आज कहता है हम आपके हैं कौन?'
undefined src="https://platform.twitter.com/widgets.js" >Yeh dekho Pappu ji, sara din mujhe impress karne mein laga rehta tha taki meri bahen ki good books mein aa jaye, aur aaj kehta hai hum aapke hain kaun ??? pic.twitter.com/KLj7Gc0YYo
— Rangoli Chandel (@Rangoli_A) March 17, 2020
बता दें, अपनी फिल्म सुपर 30 के प्रमोशन के दौरान ऋतिक ने बिना नाम लिए कंगना पर निशाना साधा था। इसके बाद रंगोली ने उनके परिवार को भी अपनी भड़ास में घसीट लिया। इसके अलावा रंगोली आये दिन फ़िल्मी सितारों पर अपनी राय रखती रहती हैं। वो अपने ट्वीट में कभी फिल्म स्टार को घसीटती हैं तो कभी फिल्म पर टिपण्णी करती हैं। अब देखना होगा ऋतिक रंगोली के इस ट्वीट पर क्या रिएक्शन देते हैं।