लॉकडाउन में माँ से चम्मी करवा रही हैं कंगना रनौत, बहन रंगोली से शेयर की तस्वीरें
लॉकडाउन में माँ से चम्मी करवा रही हैं कंगना रनौत
Updated : April 03, 2020 05:45 PM ISTलॉकडाउन के बीच कंगना रनौत हिमाचल के मनाली में स्थित अपने घर पर परिवार के साथ समय बिता रही हैं। पिछले दिनों उनके जन्मदिन की तस्वीरें सामने आई थीं। अब कंगना अपनी माँ से बालों में तेल लगवाने में बिजी हैं। कंगना की बहन रंगोली ने अपने ट्विटर अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में कंगना घर के आँगन में बैठ कर माँ से बालों में चम्मी करवाती नज़र आ रही हैं। वैसे इससे बेहतर कुछ नहीं हो सकता।
रंगोली ने इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा है कि वो अपना बचपन नहीं भूली हैं। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि कंगना पहाड़ों पर मिलने वाला चुल्ली तेल अपने बालों में लगा रही हैं।
undefined src="https://platform.twitter.com/widgets.js" >Maa se choti banvana nahin bhoole uska payaar se sir sehlana nahin bhoole, zamane toh kai aaye magar hum woh bachpan ka zamana nahin bhoole... BTW the oil Kangana using in the pic is Chulli oil found in mountains only it’s a of nut, can anyone help me find its English name ? pic.twitter.com/wwKszPrcuW
— Rangoli Chandel (@Rangoli_A) April 3, 2020
बता दें, कंगना इस साल जनवरी में रिलीज़ हुई फिल्म पंगा में नज़र आई थीं। वहीं अब वो अपने आने वाले प्रोजेक्ट में बिजी हो गई हैं। कंगना जयललिता की बायोपिक थलाईवी और धाकड़ फिल्म में काम कर रही हैं। ये फिल्म इस साल अंत तक रिलीज़ होंगी।