कपिल शर्मा बने पापा, गिनी चतरथ ने प्यारे से बेटे को दिया जन्म
कपिल शर्मा बने पापा, गिनी चतरथ ने बेटे को दिया जन्म
Updated : February 01, 2021 08:15 AM ISTआज फरवरी का महीना शुरू हो गया है और सुबह सुबह कपिल शर्मा ने खुशखबरी सुनाई है। वह दोबारा पापा बन गए हैं। उनकी पत्नी गिनी चतरथ ने एक प्यारे बेटे को जन्म दिया है। कपिल ने खुद इस बात की जानकारी सुबह सुबह अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है।
उन्होंने ट्विटर पर लिखा, ''नमस्कार, इस सुबह हमें लड़का हुआ है, भगवान की कृपा से बच्चा और मां दोनों ठीक हैं। आप सभी के प्यार, आशीर्वाद और प्रार्थनाओं के लिए शुक्रिया। आप सभी को ढेर सारा प्यार।''
undefined src="https://platform.twitter.com/widgets.js" >Namaskaar ? we are blessed with a Baby boy this early morning, by the grace of God Baby n Mother both r fine, thank you so much for all the love, blessings n prayers ? love you all ❤️ginni n kapil ? #gratitude ?
— Kapil Sharma (@KapilSharmaK9) February 1, 2021
बता दें कि कपल शर्मा ने साल 2018 में शादी की थी। उनकी बेटी अनायरा 2019 में जन्मी थीं। गिनी की डिलीवरी होने वाली थी, इसलिए कपिल ने शो से कुछ दिनों के लिए छुट्टी ली हुई थी। पिछले वीकेंड पर उनका नया शो भी प्रसारित नहीं हुआ था। लेकिन अब कपिल दोबारा काम पर लौट आएंगे। वहीं उनकी बेटी अनायरा भी काफी खुश होंगी क्योंकि उन्हें एक नन्हा भाई मिल गया है। पूरा परिवार इस वक्त खुशियां मना रहा होगा। हम भी कपिल शर्मा को बहुत बहुत बधाई देते हैं।