कपिल शर्मा और उनकी टीम को हर वीकेंड पर मिलती है इतनी फीस, जानिए सबसे ज्यादा कौन कमाता है
कपिल शर्मा और उनकी टीम को हर वीकेंड पर मिलती है इतनी फीस
Updated : November 21, 2020 05:56 PM ISTद कपिल शर्मा शो ऑडियंस का फेवरेट है। कपिल एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के कॉमेडी किंग कहे जाते हैं। उनके इसी टैलेंट के दीवाने देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी है। कपिल के शो पर कई विदेशी मेहमान आते रहे हैं। वहीं वो खुद भी शोज़ करने बाहर विदेश जाते रहे हैं। इस पॉपुलैरिटी के साथ कपिल और उनकी टीम को मोटी फीस भी मिलती है।
क्या आप जानते हैं हर वीकेंड आपको हंसाने वाले कपिल और उनकी टीम के लोग कितनी फीस लेते हैं? चलिए हम आपको बताते हैं।
View this post on Instagram
कपिल शर्मा अपने अलग अलग किरदारों से लोगों को एंटरटेन करते हैं। कभी वो कप्पू बन जाते हैं तो कभी अरोड़ा अंकल। इन्हीं किरदारों को निभा कर और सेलेब्रिटीज के इंटरव्यू कर कपिल हर वीकेंड के लिए 1 करोड़ रूपये फीस लेते हैं। हाल में ही उनकी फीस में बढ़ोतरी हुई है। इससे पहले उन्हें 60 से 70 लाख हर वीकेंड पर मिलता था।
View this post on Instagram
वहीं कपिल की टीम की बात करें तो कभी जैकी श्रॉफ, संजय दत्त बन कर सभी को हंसाने वाले कृष्णा अभिषेक को हर वीकेंड 10-12 लाख रूपये फीस लेते हैं। शो में तितली का किरदार निभाने वाली भारती सिंह भी 10-12 लाख हर वीकेंड का चार्ज करती हैं। शो में चंदू चाय वाले चंदन प्रभाकर को हर वीकेंड 7 लाख रूपये फीस मिलती है। वहीं कीकू शारदा को 5 से 7 लाख और भूरी यानी सुमोनो को भी 6 से 7 लाख हर वीकेंड पर दिए जाते हैं। वहीं शो में बतौर जज नज़र आने वाली अर्चना पूरनसिंह हर वीकेंड 10 लाख रूपये फीस लेती हैं। इसे कहते हैं हंसी के साथ कमाई करना।