कपिल शर्मा दोबारा बनेंगे पापा, गिन्नी चतरथ हैं प्रेग्नेंट?
कपिल शर्मा दोबारा बनेंगे पापा, गिन्नी चतरथ हैं प्रेग्नेंट?
Updated : November 19, 2020 07:27 PM ISTकपिल शर्मा एक बार फिर पापा बनने वाले हैं। उनकी पत्नी गिन्नी चतरथ प्रेग्नेंट हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक गिन्नी की डिलीवरी जनवरी 2021 में होगी। कपिल की मां गिन्नी को सपोर्ट देने के लिए मुंबई पहुंच गई हैं। हाल ही में करवा चौथ के मौके पर कपिल की करीबी दोस्त भारती ने एक इंस्टाग्राम लाइव किया था। इसी लाइव के दौरान गिन्नी भी नजर आई थीं और उनका बेबी बंप भी दिख रहा था। दिवाली के दौरान भी गिन्नी चेयर्स के पीछे अपना बेबी बंप छुपा रही थीं।
View this post on Instagram
ये कपिल शर्मा का दूसरा बच्चा होगा। इससे पहले उनकी एक अनायरा नाम की बेटी है, जोकि 10 दिसंबर को एक साल की हो जाएगी। बता दें कि दोनों 12 दिसंबर को अपनी शादी की दूसरी सालगिराह सेलीब्रेट कर रहे होंगे। कपिल हाल ही में दिवाली से पहले अमृतसर गए थे और वहां उन्होंने स्वर्ण मंदिर में मत्था भी टेका था। अब माना जा रहा है कि वो अपने आने वाले बच्चे के लिए भी दुआ मांगने गए थे।
कपिल के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो कपिल शर्मा शो तो होस्ट कर ही रहे हैं। उन्होंने हाल ही में खुलासा किया कि उन्होंने 11 किलो वजन कम किया है और वो एक नई वेब सीरीज में भी नजर आएंगे।