करण जौहर ने यश चोपड़ा के 88 वें जन्मदिन पर शेयर किया ये इमोशनल पोस्ट, देखें
करण जौहर ने यश चोपड़ा के 88 वें जन्मदिन पर शेयर किया ये इमोशनल पोस्ट
Updated : September 27, 2020 11:29 AM ISTलीजेंडरी फिल्ममेकर यश चोपड़ा का आज 88 वां जन्मदिन है। बेशक यश चोपड़ा इस दुनिया में नहीं रहे लेकिन उनके बेटे और फिल्ममेकर आदित्य चोपड़ा इस दिन को खास अंदाज़ में सेलिब्रेट कर रहे हैं। आदित्य ने आज पिता के जन्मदिन और उनकी प्रोडक्शन कंपनी के 50 साल पूरे होने पर इमोशनल पोस्ट शेयर किया था। अब इसी पोस्ट पर करण जौहर का भी उन्हें याद किया है।
करण जौहर ने पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा- उनकी फिल्मों की वजह से मुझे फिल्मों से प्यार हुआ। मेरे सर पर रखे उनके साथ ने मुझे ताकत दी कि कैमरे के पीछे भी दिख सकूं...यश चोपड़ा सिर्फ एक फिल्ममेकर नहीं थे बल्कि एक संस्था थे...इसी लेगेसी को बड़ी ही ख़ूबसूरती से मेरे मेंटर, मेरे गुरु आदित्य चोपड़ा ने आगे बढाया।
undefined src="https://platform.twitter.com/widgets.js" >His movies made me love the movies...his hand on my head gave me the strength to stand tall behind the camera..Yash Chopra was not just a filmmaker but a bonafide institution...a legacy so beautifully and Brilliantly taken forward by my mentor and teacher Aditya Chopra....#YRF50 pic.twitter.com/uj4NLwpypB
— Karan Johar (@karanjohar) September 27, 2020
करण जौहर और आदित्य चोपड़ा पुराने दोस्त है। जब आदित्य ने फिल्म ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे’ से अपना डायरेक्टोरियल डेब्यू किया था तो करण भी फिल्म का हिस्सा थे। करण ने अपने कई इंटरव्यूज में कहा है कि उन्हें आदित्य चोपड़ा ने गाइड किया और वो उन्हीं की वजह से डायरेक्टर बन पाए।
बता दें, आज स्वर्गीय यश चोपड़ा के 88वें जन्मदिन और यशराज फिल्म्स के 50 साल पूरे होने पर कई बड़े प्रोजेक्ट्स का एलान होने वाला है। इन फिल्मों में शाहरुख खान, सलमान, विक्की कौशल जैसे बड़े स्टार्स नज़र आ सकते हैं। फ़िलहाल सभी की इस बड़ी अनाउंसमेंट का इंतजार कर रहे हैं।