करण जौहर और रणवीर सिंह जानते थे केबीसी में पूछे गए एक करोड़ के सवाल का जवाब!
करण और रणवीर जानते थे केबीसी में पूछे गए एक करोड़ के सवाल का जवाब!
Updated : September 11, 2019 10:09 AM ISTकौन बनेगा करोड़पति शो के फैन सिर्फ आम जनता ही नहीं बल्कि बॉलीवुड बिरादरी भी है। मंगलवार के एपिसोड के बाद करण जौहर ने भी इस शो लेकर ट्वीट किया और कहा कि उन्हें एक करण के सवाल का जवाब पता था और उन्होंने बताया की रणवीर सिंह को भी इसका जवाब पता था।
दरअसल यूपी के 19 साल के हिमांशु धूरिया ने 50 लाख रुपये तक सारे सवालों के सही जवाब दिए। ये कुल मिलाकर 14 सवाल थे। इसके बाद उनसे एक करोड़ रुपये का सवाल पूछा गया था। ये सवाल था कि किस शख्स की पर्शियल अनुवादों को सिर्र-ए-अकबर कहा जाता है। इस सवाल तक हिमांशू की लाइफ लाइन खत्म हो चुकी थी। इसलिए उन्होंने कोई रिस्क नहीं लिया। उन्होंने गेम क्विट कर दिया लेकिन जब अमिताभ बच्चन ने उनसे एक जवाब चुनने को कहा तो उनका जवाब सही था।
इसके बाद करण जौहर ने इस सवाल को लेकर ट्वीट किया। उन्होंने ट्वीट में लिखा, ''मैं एक करोड़ का सही जवाब जानता हूं!!!! दारा शिकोह और तुम भी जानते होंगे रणवीर! तख्त।''
undefined src="https://platform.twitter.com/widgets.js" >I knew the 1 crore answer!!!!!! #DARASHIKOH and so would you have @RanveerOfficial ❤️❤️❤️ #TAKHT pic.twitter.com/VJeajwMYO3
— Karan Johar (@karanjohar) September 10, 2019
करण को ये जवाब इसलिए भी पता था कि क्योंकि करण जौहर की फिल्म तख्म में रणवीर सिंह दारा शिकोह का ही रोल करेंगे। इस फिल्म में रणवीर के अलावा विक्की कौशल, करीना कपूर खान, जाह्नवी कपूर, भूमि पेडनेकर, आलिया भट्ट और अनिल कपूर अहम रोल में नजर आएंगे।