करण जौहर करेंगे बिग बॉस 15 OTT को होस्ट, सलमान से अलग होगा अंदाज़
करण जौहर करेंगे बिग बॉस 15 OTT को होस्ट, सलमान से अलग होगा अंदाज़
Updated : July 24, 2021 05:45 PM ISTटीवी का सबसे एंटरटेनिंग शो बिग बॉस जल्द अपने 15 वें सीजन के साथ शुरू होने जा रहा है। पिछले दिनों इसका प्रोमो सामने आ चुका है। हमने आपको जानकारी दी थी कि इस बार बिग बॉस 15 की शुरुआत OTT प्लेटफार्म वूट पर होगी। खास बात ये है कि शो के OTT वर्जन फिल्ममेकर करण जौहर होस्ट करते दिखेंगे।
करण जौहर ने खुद पोस्ट शेयर कर जानकारी दी है कि वो बिग बॉस 15 OTT को होस्ट करते दिखेंगे। देखिये-
View this post on Instagram
करण ने एक पोर्टल से बात करते हुए इस शो का हिस्सा बनने पर ख़ुशी जताई है। करण ने कहा- "मेरी मां और मैं 'बिग बॉस' के बहुत बड़े प्रशंसक हैं और इसे एक दिन भी मिस नहीं करते। दर्शक के रूप में मैंने हमेशा शो की मेजबानी का आनंद लिया है और अब बिग बॉस ओटीटी पर आ रहा है। यह निश्चित रूप से सबसे ज्यादा चलेगा।" करण ने कहा कि उनकी माँ का सपना सच हो गया।
करण ने कहा, "बिग बॉस ओटीटी का कंटेंट निस्संदेह बहुत अधिक शानदार और नाटकीय होगा। मुझे उम्मीद है कि मैं दर्शकों और अपने दोस्तों की उम्मीदों पर खरा उतरूंगा। वीकेंड का वार को कंटेस्टेंट के साथ अपने अंदाज में और मनोरंजन के लिहाज से और भी अच्छा कर सकता हूं। इसके लिए इंतजार कीजिए।"
बता दें, इस बार बिग बॉस अलग अंदाज़ में शुरू हो रहा है। कुछ कंटेस्टेंट के साथ इसकी शुरुआत OTT पर कर दी जाएगी। इन कंटेस्टेंट में से सिर्फ कुछ को आगे बढाया जायेगा। वहीं टीवी पर शुरू होते ही कई सेलेब्स की शो में एंट्री हो जाएगी। मतलब इस बार बिग बॉस 15 डबल धमाकेदार होगा। खबरें थीं कि अर्जुन बिजलानी, अमित टंडन, नेहा मर्दा जैसे स्टार्स नज़र आ सकते हैं।