क्या करण कुंद्रा और अनुषा दांडेकर का हो गया है ब्रेकअप?
क्या करण कुंद्रा और अनुषा दांडेकर का हो गया है ब्रेकअप?
Updated : April 13, 2020 06:40 PM ISTएक्टर करण कुंद्रा और अनुषा दांडेकर की जोड़ी टीवी की की दुनिया की सबसे क्यूट जोड़ियों में गिनी जाती है। इवेंट हो या फैमिली फंक्शन दोनों को साथ ही देखा जाता था। यहां तक की दोनों की शादी की खबरे भी तेज थी। लेकिन अब इस कपल के ब्रेकअप की खबर ने सभी को हैरान कर दिया है। खबरें हैं कि दोनों के रिलेशनशिप में प्रॉब्लम चल रही थी जिसके बाद उन्होंने अलग होने का फैसला किया। दोनों लिविंग में रह रहे थे लेकिन अब ब्रेकअप के बाद दोनों अलग अपार्टमेंट में शिफ्ट हो गये हैं। स्प्लिटविला की खबर के मुताबिक दोनों अलग हो गये हैं!
बता दें, करण कुंद्रा को सीरियल ‘कितनी मोहब्बत’ से पहचान मिली थी। इस शो के दौरान इनका नाम कृतिका कामरा के साथ भी जोड़ा गया लेकिन बाद में करण अनुषा के साथ रिलेशनशिप में आ गए। अब इतने सालों से अनुषा के साथ रहने वाले करण का रिश्ता टूट गया है। हालांकि, अभी सही वजह सामने नहीं आई है कि ये जोड़ी किस कारण से अलग हुई है।