'संजीवनी 2' के लिए करण सिंह ग्रोवर और जेनिफर विंगेट समेत इन कलाकारों ने दी बधाई
'संजीवनी 2' के लिए करण सिंह ग्रोवर और जेनिफर विंगेट समेत इन कलाकारों ने दी बधाई
Updated : August 12, 2019 06:24 PM ISTटीवी पर 17 साल पहले 2002 में एक शो आया था 'संजीवनी'। दर्शकों ने इसे बहुत प्यार दिया था। इसके बाद इसका सीक्वल दिल मिल गए आया, जोकि साल 2007 में शुरु हुआ था। इसे भी खूब प्यार मिला। यहां तक की इंडियन टीवी शो में ये सबसे ऊपर हो गया। इसमें लीड जोड़ी करण सिंह ग्रोवर और जेनिफर विंगेट यानी डॉक्टर अरमान मलिक और डॉक्टर रिद्दिमा गुप्ता सबसे ज्यादा पसंद किए गए।
अब तीसरे सीजन के तौर पर 'संजीवनी 2' लौट आया है। 12 अगस्त से ये शो शुरू हो रहा है। अब डॉ अरमान और रिद्दीमा लौट आए हैं। लेकिन जरा रुकिये ये शो के लिए वापस नहीं आए। दरअसल करण सिंह ग्रोवर और जेनिफर विंगेट ने शो के लिए बधाइयां भेजी हैं। दोनों ने पिछले शो से जुड़ी अपनी यादें साझा की हैं और विश दी है कि पिछले सीजन की तरह ये शो भी पॉपुलर हो।
यहां देखिए दोनों की वीडियोज।
undefined src="https://www.instagram.com/embed.js" >
undefined src="https://www.instagram.com/embed.js" >
करण और जेनिफर के अलावा इन कलाकारों ने भी संजीवनी 2 के लिए बधाइयां दी हैं।
undefined src="https://www.instagram.com/embed.js" >
undefined src="https://www.instagram.com/embed.js" >
'संजीवनी 2' की बात करें तो इसमें सुरभि चंदा और नमित खन्ना लीज रोल मे हैं। इसके अलावा सीरीयल में मोनीष बहल, संयतनी घोष, गुरदीप कोहली और रोहित रॉय हैं। ये स्टार प्लस पर शाम 7.30 बजे शुरू होगा। क्या आप संजीवनी 2 देखने के लिए उत्साहित हैं।