करीना कपूर ने अपने बेस्ट फ्रेंड्स के साथ की पजामा पार्टी, खूब सारे बच्चे चाहती हैं प्रियंका चोपड़ा
खूब सारे बच्चे चाहती हैं प्रियंका चोपड़ा
Updated : January 12, 2021 09:07 AM ISTकरीना कपूर इन दिनों अपने प्रेग्नेंसी पीरियड को खूब एन्जॉय कर रही हैं। परिवार और दोस्तों के साथ न्यू ईयर सेलिब्रेट करने के बाद अब अपनी बेस्ट फ्रेंड्स के साथ समय बिता रही हैं। कुछ दिनों पहले इनकी गर्लगैंग को एक रेस्टोरेंट में देखा गया था। अब इन दोस्तों ने रात साथ में बिता कर खूब मस्ती की। करीना की इस नाईट पार्टी में बेस्ट फ्रेंड्स मलाइका अरोड़ा, मल्लिका भट्ट, अमृता अरोड़ा और उनकी बहन करिश्मा कपूर नज़र आई। करीना इस मार्च अपने दूसरे बच्चे को जन्म देंगी।
करीना की गर्लफ्रेंड्स पजामा में नज़र आई देखिये-
View this post on Instagram
इसके अलावा ग्लोबल आइकॉन प्रियंका चोपड़ा ने हाल में एक मैगज़ीन को दिए इंटरव्यू में अपनी फैमिली प्लानिंग पर बात की। प्रियंका की शादी को दो साल से ज्यादा का समय हो गया है। ऐसे में उनसे फैमिली बढ़ाने को लेकर सवाल किये जा रहे हैं। इस पर प्रियंका ने कहा कि वो एक या दो नहीं बल्कि खूब सारे बच्चे चाहती हैं। अब प्रियंका सचमे ऐसा सोच रही हैं या उन्होंने सिर्फ मज़ाक किया है?
View this post on Instagram
बता दें, प्रियंका इन दिनों अपने पति निक के साथ ही समय बिता रही हैं। उन्होंने इंटरव्यू में कहा 'जब निक जोनस उनके साथ होते हैं तो वो काफी रिलैक्स फील करती हैं।' उन्होंने आगे ये भी कहा कि वो भाग्यशाली है जो निक उन्हें पार्टनर के रूप में मिले।