करीना और सैफ के छोटे बेटे जेह की पहली तस्वीर आई सामने, फैंस ने कहा 'तैमूर का डुप्लीकेट'...देखिये
करीना और सैफ के छोटे बेटे जेह की पहली तस्वीर आई सामने, 'तैमूर का डुप्लीकेट'
Updated : July 15, 2021 08:22 PM ISTकरीना कपूर और सैफ अली खान के दूसरे बेटे के जन्म के बाद से ही फैंस उनकी एक झलक का इंतजार कर रहे थे। पिछले दिनों खबर सामने आई कि कपल ने अपने छोटे नवाब का नाम जेह रखा है। वहीं अब जेह की पहली तस्वीर भी सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल हो रही है।
करीना के फैन क्लब ने एक्ट्रेस की एक नई तस्वीर शेयर की है जिसमें उन्हें एक बच्चे को किस करते हुए देखा जा सकता है। फैंस की तरफ से बताया जा रहा है कि बच्चा कोई और नहीं बल्कि जेह अली खान है। अगर सच में ये तस्वीर जेह की है तो ये पहला मौका है जब सैफिना के फैंस को उनके छोटे नवाब की झलक देखने को मिली है। करीना के फैंस ने बताया है कि ये किताब 'प्रेग्नेंसी बाइबल' से ली गई है! देखिये -
View this post on Instagram
बता दें, पिछले साल करीना की प्रेग्नेंसी का खुलासा हुआ था। एक्ट्रेस ने इस साल फ़रवरी में अपने दूसरे बेटे को जन्म दिया। उन्होंने बच्चे को कैमरे की दुनिया से दूर रखा हुआ है। उसकी वजह तैमूर की पॉपुलैरिटी मानी जा सकती है। दिसंबर 2016 में जन्मे तैमूर के नाम को लेकर खूब विवाद हुआ था। बाद में उनकी क्यूट तस्वीरें वायरल हुई। अब करीना और सैफ अपने दूसरे बेटे के साथ ऐसा नहीं चाहते। इसलिए उन्होंने मीडिया से दूरी बनाये रखना सही समझा। लेकिन इसके बाद भी बेटे जेह की तस्वीर वायरल हो रही है। सभी फैंस उन्हें तैमूर का डुप्लीकेट बता रहे हैं। आप भी देख कर बताइये।