करीना ने जब सैफ को दिया था सरोगेसी से दूसरा बच्चा करने का आइडिया, तो एक्टर का ये था रियेक्शन
करीना ने जब सैफ को दिया था सरोगेसी से दूसरा बच्चा करने का आइडिया
Updated : August 15, 2021 11:22 PM ISTकरीना कपूर और सैफ अली खान इस वक्त अपने दो बच्चों तैमूर और जहांगीर (जेह) के पैरेंट्स हैं। करीना ने जेह को फरवरी 2021 में जन्म दिया है। लेकिन क्या आपको पता है कि करीना तैमूर के बाद सरोगेसी का सहारा लेने पर विचार कर रही थीं और इसके बारे में उन्होंने सैफ अली खान से भी बात की थी।
हिंदुस्तान टाइम्स ब्रंच से बातचीत में एक्ट्रेस ने बताया कि जब उन्होंने इस बारे में सैफ से कहा तो सैफ ने कहा, ''अगर हम बच्चे कर सकते हैं, तो कोशिश क्यों न करें और इसे अपने से करें?
करीना ने बताया कि ये सिर्फ एक चलता फिरता आइडिया भर था और सैफ इस पर साफ थे कि वो इसे सही तरीके से चाहते थे। करीना ने बताया कि वो अपने दोनों बेटों के साथ काफी एंजॉय कर रही हैं।
View this post on Instagram
एक्ट्रेस ने अपनी एक किताब में अपनी दोनों प्रेग्नेंसी का एक्सपीरियंस शेयर किया है। उन्होंने बताया कि वो तैमूर के समय उसे दूध नहीं पिला पा रही थीं। उनकी सीजेरियन डिलीवरी हुई थी, जिसकी वजह से 14 दिन तक उनका दूध नहीं उतरा था। वहीं दूसरी डिलीवरी में सब कुछ ठीक ठाक रहा और वो आराम से जेह को दूध पिला पा रही थीं।