करिश्मा करीना ने बहन रिद्धिमा कपूर को इस खास अंदाज़ में किया बर्थडे विश
करिश्मा करीना ने बहन रिद्धिमा कपूर को इस खास अंदाज़ में किया बर्थडे विश
Updated : September 15, 2020 01:52 PM ISTऋषि कपूर और नीतू कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर सहानी आज अपना 40 वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही है। रिद्धिमा की बर्थडे की वजह से लंबे असमय बाद कपूर खानदान में जश्न मनाया गया। चचेरी बहने करिश्मा, करीना कपूर, आलिया भट्ट ने एक साथ मिलकर रिद्धिमा का जन्मदिन मनाया। वहीं करीना कपूर ने अपनी बहन को एक खास अंदाज़ में विश किया। उन्होंने रिद्धिमा और बहन करिश्मा के साथ बच्चन की एक तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर में नन्हीं रिद्धिमा और करीना दादा राजकपूर की गोद में नज़र आ रही हैं। वहीं करिश्मा साथ खड़ी हुई हैं। ये आज की सबसे खूबसूरत तस्वीरों में से एक है। वैसे बता दें, रिद्धिमा और करीना की उम्र में सिर्फ 9 दिन का फर्क है।
View this post on InstagramSister sledge ❤️❤️❤️ Happy birthday beautiful Ridz @riddhimakapoorsahniofficial ?
वहीं करिश्मा ने भी छोटी बहन रिद्धिमा के साथ कल के सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर की है। इस तस्वीर में करीना, और आलिया भट्ट भी हैं। करिश्मा ने लिखा है कि वो बहोत खुश हैं कि उन्होंने रिद्धिमा का जन्मदिन ऐसे साथ मिलकर सेलिब्रेट किया।
बता दें, रिद्धिमा का ये शायद पहला जन्मदिन होगा जिसमें उनके पापा ऋषि कपूर नहीं हैं। रिद्धिमा अपने पाप के बेहद करीब थीं। इस साल 30 अप्रैल को ऋषि कपूर ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। लेकिन रिद्धिमा के इस जन्मदिन ने परिवार को एक बार फिर से हंसा दिया। रिद्धिमा के इस जन्मदिन पर परिवार ने एक खूबसूरत सरप्राइज वीडियो भी बनाया था जिसमें नीतू कपूर, आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, रीमा जैन, अरमान जैन और परिवार के बाकी सदस्य उन्हें अपने ही अंदाज़ में डांस करते हुए बर्थडे विश कर रहे थे। ये बेहद खास था।