कार्तिक आर्यन 7 साल बाद साथ मना रहे हैं बहन का बर्थडे, बताया लॉकडाउन का फायदा!
कार्तिक आर्यन 7 साल बाद साथ मना रहे हैं बहन का बर्थडे
Updated : April 01, 2020 06:56 PM ISTकोरोनावायरस के चलते हुए 21 दिन के लॉकडाउन से परेशान तो हम सभी बहुत हैं लेकिन इसी बहाने एक दूसरे के साथ बिताने के लिए ये जोई वक़्त मिला है ये इस लॉकडाउन की शायद एकमात्र अच्छी बात है। और इस बात का उदाहरण हैं बॉलीवुड स्टार कार्तिक आर्यन। पिछले सालों में कार्तिक बहुत तेज़ी से उभरे हैं और इसके पीछे जो मेहनत लगी होगी उसकी वजह से वो जाने लगातार कितना बिजी रहे होंगे। इसी का नतीजा है कि आज के दिन कार्तिक आर्यन बहुत खुश हैं क्योंकि इस लॉकडाउन की वजह से ही कार्तिक पूरे 7 साल बाद अपनी बहन का बर्थडे उनके साथ मना रहे हैं। आपको ये तो पता ही होगा, और नहीं भी पता हो तो हम बता देते हैं, कार्तिक की एक छोटी बहन हैं और वो डॉक्टर हैं।
undefined src="https://platform.twitter.com/widgets.js" >Lockdown ka fayda - Celebrating Kittu’s bday together after 7 years⏳❤️
— Kartik Aaryan (@TheAaryanKartik) April 1, 2020
Chota cake banane gayaa Bada biscuit ban gaya ?
Happy Birthday Doctor KiKi ?⚕️
Pride of the family ? pic.twitter.com/aoVHhIpDjn
कार्तिक प्यार से उन्हें किट्टू बुलाते हैं। कार्तिक ने ट्विटर पर अपनी बहन के साथ फोटो शेयर करते हुए बताया कि उन्होंने बहन के लिए एक केक भी बेक करने की कोशिश की, हालांकि उन्होंने खुद ही ये भी बताया कि वो केक बिस्किट बन गया था! कार्तिक ने लिखा, ‘लॉकडाउन का फायदा- 7 साल बाद किट्टू के साथ उसका बर्थडे मना रहा हूं। छोटा केक बनाने गया, बड़ा बिस्किट बन गया। हैप्पी बर्थडे डॉक्टर कीकी, मेरे परिवार का गर्व!’