पापा बनने वाले हैं 'कसौटी जिंदगी की' के साहिल आनंद, ऐसे शेयर की खुशखबरी
पापा बनने वाले हैं 'कसौटी जिंदगी की' के साहिल आनंद, ऐसे शेयर की खुशखबरी
Updated : March 07, 2021 01:43 PM ISTकसौटी जिंदगी की 2 में नज़र आये एक्टर साहिल आनंद के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है। साहिल जल्द पापा बनने वाले हैं। उन्होंने पत्नी राजनीत मोंगा के प्रेग्नेंसी की जानकारी दी। साहिल ने पत्नी के बेबी शावर की तस्वीर शेयर करते हुए बताया कि जल्द नन्हा मेहमान उनके घर आने वाला है। इस तस्वीर में साहिल ने अपने घर को बैलून से सजाया हुआ है।
View this post on Instagram
साहिल ने राजनीत मोंगा से दिसंबर 2011 में शादी की थी। अब शादी के 9 सालों बाद दोनों की जिंदगी में पहला नन्हा मेहमान आने वाला है। वैसे इसके अलावा पिछले दिनों किश्वर मर्चेंट-सुयश ने भी खुशखबरी शेयर की है दोनों जल्द अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाले हैं। वहीं रणविजय सिंह की पत्नी प्रियंका भी अपने दूसरे बच्चे के साथ प्रेग्नेंट हैं। मतलब आगे आने वाले दिनों में इनके घर खुशखबरी आने वाले हैं।
Updated : March 07, 2021 01:43 PM IST
Please Subscribe us OnGoogle News