करण पटेल ने पाल रखें हैं 12 घोड़े, रोहित शेट्टी भी हुए हैरान
करण पटेल ने पाल रखें हैं 12 घोड़े, रोहित शेट्टी भी हुए हैरान
Updated : March 24, 2020 05:38 PM ISTकरण पटेल इन दिनों ‘खतरों के खिलाड़ी 10’ में स्टंट करते नज़र आ रहे हैं। उन्हें इस सीजन का सबसे स्ट्रोंग कंटेस्टेंट माना जा रहा है। वहीं ये सीजन पहले से और ज्यादा खतरनाक है। कीड़े, बिच्छू, मगरमच्छ के अलावा अब इस सीजन में घोड़े वाला स्टंट भी जुड़ने वाला है। अब घोड़ों पर सवार हो कर स्टंट करना तो कंटेस्टेंट के मन में डर तो होगा ही ना। लेकिन इस स्टंट से करण पटेल बहुत खुश थे। और जब इस ख़ुशी की वजह पता चली तो सभी बेहद हैरान हो गए। करण ने बताया कि उन्होंने खुद 12 घोड़े पाल रखे हैं।
दरअसल, करण और अदा खान के बीच घोड़ों वाला एक स्टंट होना था। शो के होस्ट ने जब बाकी कंटेस्टेंट से पूछा कि ये स्टंट कौन जीत सकता है तो सबने करण का नाम लिया। धर्मेश ने बताया कि करण पटेल घोड़ों को बेहतर जानते हैं क्योंकि उनके पास 12 घोड़े हैं। रोहित शेट्टी ये बात सुनकर काफी हैरान थे। उन्होंने करण से पूछा तो उन्होंने बताया कि उनके अस्तबल में 12 घोड़े हैं जिनका वो पालन पोषण खुद करते हैं। उन्हें घोड़ों से काफी लगाव है। वैसे घोड़ों के अलावा करण कुत्तों से भी बेहद प्यार करते हैं और उनके पास उनका एक प्यारा सा डौगी है जिसको वो अपना बेटा बोलते हैं।