खतरों के खिलाड़ी 11: दिव्यांका-वरुण ने परफॉर्म किया अब तक का सबसे मुश्किल स्टंट, देखिये
KKK11:दिव्यांका-वरुण ने परफॉर्म किया अब तक का सबसे मुश्किल स्टंट
Updated : August 29, 2021 07:23 PM ISTखतरों के खिलाड़ी 11 की शुरुआत के बाद से ये सीजन ऑडियंस का फेवरेट बना हुआ है। कंटेस्टेंट की आपसी नोकझोंक के अलावा स्टंट को लेकर भी चर्चाएं हो रही हैं। अब शो का एक नया प्रोमो सामने आया है जिसमें कंटेस्टेंट को अब तक का सबसे बड़ा स्टंट करते हुए देखा जा सकता है।
कलर्स चैनल के इंस्टाग्राम पेज पर शो का नया प्रोमो सामने आया है। प्रोमो में दिव्यांका त्रिपाठी और वरुण सूद को एयरक्राफ्ट के साथ स्टंट करते देखा जा सकता है। स्टंट में दोनों हवा में परफॉर्म करते दिखे। वरुण को एयर क्राफ्ट से उतरते देखा जा सकता है। वो हवा में फ्लैग्स कलेक्ट करते नज़र आये। वहीं दिव्यांका अपने लॉक खोलती दिखी। ये स्टंट देख कर आपके रोंगटे खड़े हो जायेंगे। वहीं स्टंट के दौरान बाकी कंटेस्टेंट एक दूसरे का हौसला बढाते नज़र आये। देखिये-
View this post on Instagram
इसके अलावा एक और वीडियो सामने आया है जिसमें राहुल वैद्य अपने साथी कंटेस्टेंट विशाल को दोहरे चेहरे वाला बताया
View this post on Instagram
बता दें, खतरों के खिलाड़ी 11 शानदार स्टंट के लिए खबरों में बना हुआ है। श्वेता तिवारी, दिव्यांका त्रिपाठी, विशाल, वरुण सूद, राहुल वैद्य अपना बेस्ट परफॉर्म देने में लगे हुए हैं। खबरों की माने तो इस शो के विनर कोई और नहीं बल्कि अर्जुन बिजलानी रहे हैं।