खतरों के खिलाड़ी 11: राहुल वैद्य ने की दिव्यांका त्रिपाठी के परफॉरमेंस की तारीफ, एक्ट्रेस ने ऐसे दिया जवाब
खतरों के खिलाड़ी 11: राहुल वैद्य ने की दिव्यांका त्रिपाठी के परफॉरमेंस की तारीफ
Updated : May 15, 2021 02:30 PM ISTखतरों के खिलाडी सीजन 11 की शूटिंग के लिए कंटेस्टेंट ने करीब दो हफ्ते पहले साउथ अफ्रीका के कैपटाउनके लिए उड़ान भरी थी। अब एक दूसरे के साथ मस्तीभरा टाइम बिताने के बाद शो की शूटिंग शुरू हो गई है जिसमें सभी कंटेस्टेंट अपना बेस्ट देने में लग गये हैं। हाल में एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में कुछ वीडियो शेयर की थी जिसे देखने के बाद राहुल वैद्य ने एक्ट्रेस की जमकर तारीफ भी की थी।
View this post on Instagram
वीडियो में राहुल ने दिव्यांका की तारीफ में बताया कि उन्होंने एक एनिमल टास्क को इतने अच्छे से परफॉर्म किया कि खुद जानवर भी उनसे डर गए। आगे दिव्यांका ने बात को मजाक में टालते हुए कहा कि उन्होंने राहुल को तारीफ करने के लिए हायर किया हुआ। क्योंकि वो अच्छे प्रवक्ता है।
View this post on Instagram
बता दें, इस बार खतरों के खिलाडी में डबल मज़ा आने वाला है। इस बार इस शो में राहुल वैद्य, दिव्यांका त्रिपाठी, श्वेता तिवारी, निक्की तम्बोली, अभिनव शुक्ला, सना मकबूल, सौरभ राज, महल चहल और वरुण सूद जैसे सेलेब्स स्टंट करते नज़र आयेंगे। वहीं हर बार की तरह इस बार रोहित शेट्टी इस सीजन को होस्ट कर रहे हैं।