ब्लड कैंसर से उभर रही हैं किरण खेर, पति अनुपम खेर ने वीडियो मैसेज में दिया हेल्थ अपडेट
ब्लड कैंसर से उभर रही हैं किरण खेर
Updated : April 03, 2021 04:33 PM ISTबॉलीवुड एक्ट्रेस और पॉलिटिशियन किरण खेर को ब्लड कैंसर है, हाल ही में इस बात का खुलासा हुआ। बेटे सिकंदर खेर ने ब्लड कैंसर की खबर को कंफर्म भी किया था। अब उनके पति अनुपम खेर ने किरण खेर की तबियत का हाल बताया है और वीडियो में शुभकामनाएं और प्रार्थना करने वालों का शुक्रिया अदा किया है।
ट्विटर पर वीडियो शेयर करते हुए एक्टर ने कहा, ''प्यार दोस्तों, इस मुश्किल घड़ी में आप सबने जो मेरा और किरण का साथ दिया है, इसके लिए मैं आप सभी को धन्यवाद देता हूं। उम्मीद है कि किरण जल्द जल्द से जल्द इस गंभीर बीमारी से बाहर निकल आएंगी और हमारे बीच होंगी। किरण के लिए प्रार्थना के लिए अब सभी का धन्यवाद।"
undefined src="https://platform.twitter.com/widgets.js" >Thank you everybody for your love, concern, best wishes and blessings for @KirronKherBJP . She conveys her gratitude to all of you. You all have been wonderful in these tough times. We feel humbled!! Love and prayers for all of you!! ??❤️ #Thanks #Gratitude pic.twitter.com/fiuuOQQ4eg
— Anupam Kher (@AnupamPKher) April 2, 2021
सिकंदर से पहले चंडीगढ़ बीजेपी के अध्यक्ष अरुण सूद ने किरण खेर को कैंसर होने की खबर दी थी। उन्होंने बताया था कि किरण का बायां हाथ 11 नवंबर को उनके चंडीगढ़ वाले घर में टूटा था। पीजीआई चंडीगढ़ में जब टेस्ट करवाया गया तो उन्हें मायलोमा नाम की बीमारी का पता चला। वो 4 दिसंबर को मुंबई गईं जहां कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती भी रहीं। लेकिन फिलहाल वो डिस्चार्ज हैं लेकिन समय समय पर इलाज के लिए जाती रहती हैं।