कॉफ़ी विद करण में नज़र आयेंगे ये सुपरस्टार्स !
Updated : October 07, 2018 05:52 PM ISTकॉफ़ी विद करण के नए सीजन की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है। ये नया सीज़न 13 अक्टूबर से स्टारवर्ल्ड पर पर आने वाला है। करण का ये नया सीजन पिछले सीजन से ज़्यादा सक्सेसफुल होने वाला है। और उसकी वजह है इस शो पर आने वाले सेलेब्स की जोड़ियां। करण जौहर ने अपने इन्स्टाग्राम पर स्टार्स के साथ की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। जिन्होंने करण के साथ उस स्पेशल काउच पर बैठ कर अपनी शूटिंग पूरी कर ली है।
करण ने सबसे पहले सैफ अली खान और उनकी बेटी सारा अली खान की एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की थी, जिसमें ये बाप बेटी की जोड़ी शो के उस स्पेशल काउच पर कॉफ़ी मग के साथ बैठे थे। इसके बाद अर्जुन कपूर और उनकी बहन जान्हवी कपूर जो पहली बार किसी शो पर साथ नज़र आने वाले हैं। इसके अलावा जो सबसे ज्यादा चर्चा का विषय बनी है वो है दीपिका पादुकोण और आलिया भट्ट की जोड़ी। वहीं रणवीर सिंह भी अक्षय कुमार के साथ नज़र आने वाले हैं।
तो इस नए सीजन की अभी तक की सारी तस्वीरें देखिये यहां -