14 फेरे की कृति खरबंदा ने दिखाया 3 घंटे में कैसे बढ़ता है 15 किलो वजन (वीडियो)
14 फेरे की कृति खरबंदा ने दिखाया 3 घंटे में कैसे बढ़ता है 15 किलो वजन
Updated : July 23, 2021 09:11 PM ISTएक ओर आपने देखना होगा कि लोग सबसे ज्यादा वजन घटाने के टिप्स दे रहे होते हैं वहीं कृति खरबंदा वजन बढ़ाने का तरीका दिखा रही है। उन्होंने एक वीडियो पोस्ट किया है जो कि काफी मजेदार है, इसमें उन्होंने बताया कि कैसे केवल तीन घंटे में 15 किलो वजन बढ़ाया जा सकता है।
दरअसल इस वीडियो में पहले कृति एक भूरे रंग की जैकेट और लेगिंग्स में नजर आती हैं और तब वो अपना वजन करती हैं तो वो 45 किलो की होती हैं। लेकिन एकदम से वो दूसरे शॉट में दुल्हन के लिबास में नजर आती हैं। इस बार जब कृति वजन करती हैं तो 60 किलो की होती हैं।
View this post on Instagram
कृति की 23 जुलाई को विक्रांत मेसी संग फिल्म 14 फेरे रिलीज हुई है और ये वीडियो इसी फिल्म की एक क्लिप है, क्योंकि आप पाएंगे कि फिल्म में उन्होंने यही लहंगा पहना है। फिल्म कृति ने अदिति नाम की लड़की का किरदार निभाया है जो संजय नाम के लड़के से प्यार करती है लेकिन दोनों ही फैमिली को ही दूसरी कास्ट में शादी करना बिलकुल पसंद नहीं है।