कुर्ता पजामा: सिद्धार्थ ने शहनाज के गाने का किया रिव्यू, बोले- क्या बकवास गाना है मुंह पर चढ़ गया
सिद्धार्थ ने शहनाज के गाने का किया रिव्यू, बोले- क्या बकवास गाना है
Updated : July 17, 2020 05:47 PM ISTकाफी दिनों से शहनाज गिल के नए गाने कुर्ता पजामा का इंतजार हो रहा था। शहनाज ने कई पोस्टर्स और लुक शेयर किए थे, जिससे फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ गई थी। अब ये गाना रिलीज हो गया है। इसे टोनी कक्कड़ ने गाया है। आपको याद होगा कि लॉकडाउन से पहले ही टोनी और शहनाज की एक टिक टॉक वीडियो आई थी जो काफी वायरल हुई थी। यानी ये गाना तभी शूट हुआ था जो अब लॉकडाउन के बाद रिलीज किया गया है।
नए गाने को जाहिर है फैंस तो प्यार दे ही रहे हैं, अब उनके बेस्ट फ्रेंड सिद्धार्थ शुक्ला ने भी इस गाने का का रिव्यू किया लेकिन उन्होंने इसे बकवास बताया और ये कैसे वो आप खुद ही पढ़ लीजिए। उन्होंने लिखा, ''कुर्ता पजामा काला काला काला काला क्या बकवास गाना है मुंह पर चढ़ गया.. साला साला साला साला साला..''
undefined src="https://platform.twitter.com/widgets.js" >Kurta Pajama kala kala kala kala kala kala kya bakwas gana hai muh pe chadgaya saala saala saala saala saala ....??
— Sidharth Shukla (@sidharth_shukla) July 17, 2020
यानी इस कमेंट को देखकर आप अंदाजा लगा सकता है कि सिद्धार्थ को गाना तो पसंद आ गया है लेकिन वो शहनाज की टांग खिंचाई करने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं।
शहनाज और सिद्धार्थ का भी आ चुका है गाना
बिग बॉस से बाहर आने के बाद शहनाज और सिद्धार्थ शुक्ला का गाना भुला दूंगा भी रिलीज हुई था। जिसमें दोनों की जोड़ी को लोगों ने काफी पसंद किया था। इसके बाद उम्मीद लगाई जा रही थी कि दोनों एक साथ और गानों में नजर आ सकते हैं लेकिन ऐसा नहीं हुआ।