टीवी एक्टर कुशल पंजाबी ने की सुसाइड, करणवीर बोहरा ने किया कंफर्म
टीवी एक्टर कुशल पंजाबी ने की सुसाइड, करणवीर बोहरा ने किया कंफर्म
Updated : December 27, 2019 01:44 PM ISTटीवी एक्टर कुशल पंजाबी की मौत के बाद हर कोई शॉक्ड है। सबसे पहले उनके करीबी दोस्त करणवीर बोहरा ने उनकी मौत की जानकारी दी थी। हालांकि तब तक मौत का कारण पता नहीं चला था। इसके बाद पता चला कि कुशल ने खुदकुशी की है और गुुरुवार की रात उनकी बॉडी उनके घर पर लटकती हुई पाई गई।
स्पॉटबॉय की रिपोर्ट के मुताबिक कुशल के दोस्त करणवीर बोहरा और चेतन हंसराज दोनों ने सुसाइड की खबर को कंफर्म किया। चेतन ने आगे बताया, ''हमें कुशल की बॉडी आज दोपहर तक मिल जाएगी और आज दोपहर 1 बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।'' कुशल की मौत पर कई सेलेब्स ने हैरानी जताई है।
कुशल केवल 37 साल के थे। कुशल की शादी नवंबर 2015 में शादी हुई थी। उनका एक कियान नाम का बेटा भी है। उन्होंने कई टीवी शो में तो काम किया है। वो फिल्मों में भी नजर आए थे। कुशल ने लव मैरिज, सीआईडी, देखो मगर प्यार से, कभी हां कभी न, ये दिल चाहे मोर, कसम से, श्शशश....फिर कोई है, जिंदगी विंस जैसे कई सीरीयल में काम किया था। इसके अलावा उन्होंने फियर फैक्टर और झलक दिखलाजा 7 में भी भाग लिया था।