कुशल पंजाबी ने छोड़ा सुसाइड नोट, पुलिस ने बताया पूरा वाकया
कुशल पंजाबी ने छोड़ा सुसाइड नोट, पुलिस ने बताया पूरा वाकया
Updated : December 27, 2019 02:04 PM ISTटीवी एक्टर कुशल पंजाबी की मौत की गुत्थी अब धीरे धीरे खुल रही है। पहले उनके दोस्तों करणवीर वोहरा और चेतन हंसराज ने उनकी सुसाइड की खबर कंफर्म की। अब खुद पुलिस ने बताया कि कुशल ने खुदकुशी से पहले एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है।
डीसीपी परमजीत सिंह दहिया ने इस घटना पर और जानकारी देते हुए बताया,“हां, ये सुसाइड का केस है। उनके पैरेंट्स दोपहर से ही उनसे संपर्क करने की कोशिश कर रहे थे। लेकिन उनका फोन नहीं लग रहा था। उन्होंने रात तक इंतजार किया। जब कोई रिस्पॉन्स नहीं मिला तो वो रात को 10.30 कुशल की बिल्डिंग पहुंचे। एक्टर घर पर अकेले थे इसलिए उनको दरवाजा तोड़ना पड़ा। उनकी बॉडी छत से लटकी पाई गई। बॉडी को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और हमने केस दर्ज कर लिया है।”
क्या है सुसाइड नोट में?
पुलिस को कुशल के घर से एक सुसाइड नोट मिला है। इस सुसाइड नोट में कुशल ने अपनी मौत का जिम्मेदार किसी को नहीं बताया है। साथ ही उन्होंने अपनी प्रॉपर्टी का 50 प्रतिशत अपने पेरेंट्स और बाकी 50 प्रतिशत अपने बेटे के नाम किया है। इस नोट में उन्होंने अपनी पत्नी का ज़िक्र नहीं किया है। इससे ये माना जा रहा है कि पत्नी से मन मुटाव की वजह से कुशल डिप्रेशन में थे और इसी वजह से उन्होंने सुसाइड किया।