रणबीर कपूर की बहन की शादी में खूब नाची थीं नन्हीं अनन्या पांडे, क्यूटनेस पर आप भी हो जायेंगे फ़िदा
रणबीर कपूर की बहन की शादी में खूब नाची थीं नन्हीं अनन्या पांडे,
Updated : February 18, 2020 04:47 PM ISTअनन्या पांडे को आपने ‘स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर 2’ और ‘पति पत्नी और वो’ में एक्टिंग करते देखा होगा। लेकिन अब अनन्या के बच्चन का एक डांस वीडियो सामने आया है जिसमें उनकी क्यूटनेस पर आप भी फ़िदा हो जायेंगे। ये वीडियो संजय कपूर की पत्नी माहिप कपूर ने अपने इन्स्टाग्राम पर शेयर किया है। माहिप ने बताया है कि ये वीडियो रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर के संगीत का है जिसमें अनन्या के साथ शानाया कपूर और सोहेल खान के बेटे निर्वान खान भी नज़र आ रहे हैं।
नन्हीं अनन्य और शनाया शाहरुख़ खान की फिल्म के ‘इट्स टाइम टू डिस्को’ पर नाचते नज़र आ रहे हैं।
बता दें, पिछले साल फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर 2’ से डेब्यू करने वाली अनन्या कई बड़ी फिल्मों का हिस्सा है। हाल में उन्हें कार्तिक आर्यन और भूमि पेडनेकर की फिल्म ‘पति पत्नी और वो में देखा गया था। अब वो ईशान खट्टर के साथ ‘खालीपीली’, दीपिका पादुकोण, सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ शकुन बत्रा की अगली फिल्म में नज़र आ रही हैं। मतलब इस साल अनन्या कई नए किरदारों के साथ नज़र आयेंगी।