लॉकडाउन: चमगादड़ से डरे अमिताभ, कंगना अगली फिल्म के लिए कर रहीं धाकड़ तैयारी?
चमगादड़ से डरे अमिताभ, कंगना अगली फिल्म के लिए कर रहीं धाकड़ तैयारी?
Updated : April 26, 2020 01:06 PM ISTलॉकडाउन में हर कोई घर मे है और सेलेब्स तो बराबर अपनी अपडेट दे रहे हैं ताकि कम से कम फैंस अपने स्टार्स से जुड़े रहें। अब अमिताभ बच्चन और कंगना रनौत को ही देखिए लीजिए। जहां अमिताभ बच्चन कमरे में चमगादड़ के आ जाने से डर गए वहीं कंगना अपना वजन कम करने मे लगी हैं।
बिग बी के कमरे में चमगादड़
कोरोना वायरस के बारे में ये कहा गया था कि ये चमगादड़ की वजह से फैला है। ऐसे में कोई भी चमगादड़ को देखकर डर जाएगा। कुछ ऐसा ही अमिताभ बच्चन के साथ भी हुआ। उन्होंने ट्वीट कर बताया, ''जूरी के देवियों और सज्जनों, इस घंटे की खबर...ब्रेकिंग न्यूज...क्या आप यकीन करेंगे एक चमगादड़ जलसा में तीसरे फ्लोर पर मेरे कमरे में घुस आया। बड़ी मुश्किल से उसे बाहर निकाला। कोरोना पीछा छोड़ ही नहीं रहा।''
undefined src="https://platform.twitter.com/widgets.js" >T 3510 - Ladies and gentlemen of the Jury .. news of the hour .. BREAKING NEWS .. would you believe it ..
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) April 25, 2020
A Bat , a चमगादर has come into my room .. in Jalsa .. on the 3rd floor .. in my Den .. ??
badi mushkil se use bahar nikala ..
Corona peecha chodh hi nahin raha !!!
कंगना रनौत की धाकड़ तैयारी
कंगना रनौत भी लॉकडाउन में अपने हिमाचल के घर में समय बिता रही हैं। शनिवार को उनकी वर्कआउट करते हुए सोशल मीडिया पर फोटो छाई रही। कंगना को देखकर लग रहा है कि वो अपनी अगली फिल्म की तैयारी कर रही हैं। दरअसल लॉकडाउन से पहले कंगना फिल्म थलाइवी की शूटिंग कर रही थीं जिसके लिए उन्होंने वजन भी बढ़ाया था। इसके बाद उन्हें एक्शन फिल्म धाकड़ भी करनी है, जिसके लिए उन्हें वजन घटाना भी है। इसलिए उन्होंने अभी से इसकी तैयारी भी शुरू कर दी है।
3 मई तक देश में लॉकडाउन हुआ है और इसके बाद धीरे धीरे फिल्मों की शूटिंग की इजाजत मिल सकती है। हालांकि थियेटर फिर भी काफी दिनों तक बंद रहेंगे क्योंकि सोशल डिस्टैंसिंग का खयाल भी रखा जाना है।