लॉकडाउन: हिमाचल की वादियों में परिवार संग ताश खेल रहीं कगंना; आलिया ने बनाया लजीज केक
लॉकडाउन: हिमाचल की वादियों में परिवार संग ताश खेल रहीं कगंना
Updated : April 13, 2020 09:53 AM ISTकोरोनावायरस के कारण पूरे देश में लॉकडाउन है और ऐसे में आम लोगों की तरह हमारे सेलेब्स अपने घर पर अपने परिवार के साथ समय बिता रहे हैं। कंगना रनौत जहां हिमाचल की वादियों में हैं तो वहीं आलिया भट्ट ने ईस्टर के मौके पर रविवार को केक बनाया।
हिमाचल की वादियों में कंगना
कंगना लॉकडाउन से ठीक पहले अपने होमटाउन मनाली पहुंच गई थीं। उन्होंने वहां से अपने जन्मदिन की तस्वीरें भी शेयर की थीं। अब कंगना अपनी बहन रंगोली और अपने बाकी परिवार के साथ जमकर घर के मजे ले रही हैं। उनकी रविवार को एक तस्वीर सामने आईं जहां और उनका पूरा परिवार वादियों में बैठा ताश खेल रहा है। रंगोली ने ये फोटो शेयर करते हुए बताया कि पापा के साथ कार्ड खेल रहे हैं जो कभी भाइयों को खेलने नहीं देते और अब खुद गेम के रूल बता रहे हैं और ये बहुत मजेदार है।
undefined src="https://platform.twitter.com/widgets.js" >Trying to play cards, who thought one day Papa who never let our brother play cards will himself teach us rules of the game ??? too much fun ?? pic.twitter.com/SmlFmecRGv
— Rangoli Chandel (@Rangoli_A) April 12, 2020
आलिया भट्ट ने बनाया केक
आलिया भी अपने खाली वक्त का पूरा इस्तेमाल कर रही हैं। कभी वो पढ़ती नजर आती हैं तो कभी वो कुछ कुछ लिख रही होती हैं साथ ही वो कुकिंग में भी अपना पूरा हाथ आजमा रही हैं। उनकी बड़ी बहन शाहीन ने इंस्टा स्टोरी में एक फोटो शेयर की जिसमें उन्होंने लिखा, ''लिटिल पुडिंग मेकिंग पुडिंग।'' दरअसल आलिया ये केक ईस्टर के मौके पर बना रही थीं। जब उनकी बहन ने ये पल कैमरे में कैद कर लिया।
वैसे आलिया पहले ही केक पर अपना हाथ आजमा चुकी हैं। उन्होंने हाल ही में एक बनाना केक बेक किया था। जिस पर उन्हें काफी तारीफें मिली थीं। हुमा कुरैशी ने जहां उनके केक की रैसिपी मांगी थी तो मां सोनी राजदान ने लिखा था कि वो अभी भी अपने हिस्से का इंतजार कर रही हैं।