माधुरी दीक्षित का पहला गाना कैंडल हुआ रिलीज, लॉकडाउन में जगा रहा है उम्मीद
माधुरी दीक्षित का पहला गाना कैंडल हुआ रिलीज, लॉकडाउन में जगा रहा है उम्मीद
Updated : May 23, 2020 05:57 PM ISTबॉलीवुड की जबरदस्त एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित वैसे तो अपनी एक्टिंग और धमाकेदार डांस के लिए जानी जाती हैं लेकिन अब उन्होंने अपने गाने का भी हुनर दिखाया है। लॉकडाउन में उन्होंने सिंगिंग में डेब्यू किया है। माधुरी ने शनिवार को अपना पहला गाना अपने इंस्टाग्राम और फेसबुक पेज पर रिलीज किया है। इसे देखकर जाहिर है हर कोई चौंकेगा ही।
इंग्लिश में गाये गए इस गाने का नाम कैंडल है। माधुरी के इस गाने में लॉकडाउन के असर को साफ देखा जा सकता है। कोरोना की वजह से दुनिया का जो हाल हो गया है वो गानें माधुरी ने दिखाया है, लेकिन वहीं उम्मीद और आगे बढ़ने की प्रेरणा भी दे रही हैं। दिलों में जोश भर रही हैं कि सब ठीक होगा और हम आगे बढ़ेंगे।
वैसे माधुरी दीक्षित के फैंस और कुछ लोग ये जानते होंगे कि माधुरी को पहले से गाने का शौक रहा है। वो कई बार रियेलिटी शोज में भी गुनगुनाती हुईं नजर आई हैं। आखिरकार उन्होंने ये अपनी ये तमन्ना पूरी कर ली। उम्मीद है कि माधुरी आगे भी इसी तरह अपने गानें लेकर आएंगी और उनकी हिंदी ऑडियंस को उनके हिंदी गाने का भी इंतजार रहेगा।