'मलंग' के नए गाने 'हमराह' में आदित्य रॉय कपूर का डर दूर करती नजर आईं दिशा पाटनी
'मलंग' के नए गाने 'हमराह' में आदित्य का डर दूर करती नजर आईं दिशा
Updated : January 23, 2020 12:54 PM ISTमलंग फिल्म का एक और गाना 'हमराह' रिलीज हो गया है। गाने में दिशा पाटनी आदित्य रॉय कपूर का डर भगाते और जिंदगी को खुलकर जीना सिखा रही हैं। गाने में दो सीन दिखाए गए हैं एक जब आदित्य दिशा के साथ होते हैं और दूसरा जब वो जेल से भागकर किसी को मारने की कोशिश कर रहे होते हैं।
दिशा आदित्य का ऊंचाई का डर भगाती हैं और बोलती हैं कि एक ही डर दो बार नहीं लगता। दोनों के समुद्र किनारे फुल मस्ती में नजर आते हैं। यहां आप दिशा को हॉट लुक में देखेंगे। दोनों सर्फिंग करते दिखते हैं। इसके बाद यही डर भगाने के लिए दिशा और आदित्य प्लेन से डाई मारते हुए पैरा ग्लाइडिंग भी करते हैं।
वहीं गाने के ऑडियो की बात करें तो इसे सचेत टंडन ने गाया है और म्यूजिक फ्यूजन प्रोजेक्ट का है और गाने को कुणाल वर्मा ने लिखा है। सुनने में ये गाना ठीक ठाक है। गाने में आपका ध्यान इसके बोल पर कम इसके म्यूजिक पर ज्यादा जाएगा।
हमराह गाना कुछ खास तरह की ऑडियंस को ही पसंद आ सकता है लेकिन गाने को देखने से इसमें एक कहानी का छोटा सा हिस्सा देखने को मिलेगा जिससे आपको फिल्म की कहानी का सस्पेंस समझ आएगा।
आदित्य और दिशा स्टारर इस फिल्म में अनिल कपूर और कुणाल खेमू भी अहम रोल मे हैं। फिल्म 7 फरवरी को रिलीज हो रही है। लेकिन इससे पहले आप फिल्म का नया गाना हमराह यहां देख सकते हैं।