मल्लिका दुआ माँ निधन के बाद कर रही हैं काम पर लौटने की कोशिश, शेयर किया पोस्ट
मल्लिका दुआ माँ निधन के बाद कर रही हैं काम पर लौटने की कोशिश
Updated : June 19, 2021 03:21 PM ISTकॉमेडियन मल्लिका दुआ की माँ और पॉपुलर जर्नलिस्ट विनोद दुआ की पत्नी चिन्ना उर्फ़ पद्मावती दुआ इस दुनिया में नहीं रही। माँ के निधन के बाद मल्लिका वापस काम पर लौटने की कोशिश कर रही हैं, लेकिन ये सब इतना आसान नहीं है उनके लिए। उन्होंने माँ को याद कर एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें उन्होंने बताया कि काम करने की कोशिश कर रही हैं।
View this post on Instagram
मल्लिका ने अपनी एक हंसती हुई तस्वीर शेयर करते हुए लिखा -सोचा कि मैं कुछ ऐसा अपलोड कर दूं जिससे वह मुस्कुराए। वह निश्चित रूप से इंस्टा पर है :)। मैं कोशिश करना चाहती हूं और काम पर वापस जाना चाहती हूं। इस स्पष्ट तथ्य के अलावा कि काम = पैसा, काम भी = विवेक। उसने कभी रोक नहीं लगाई। वह जोश और मुस्कान के साथ एक चीज से दूसरी चीज पर जाती थी। उसने कभी भी ट्रेजेडी या चिंता को अपने पास नहीं आने दिया। यह मैं रोज खुद से कहती हूं। कल भयानक था लेकिन मैंने कर दिया। काफ़ी नेक्स्ट लेवल लग गए हैं लेकिन रोज़ सूरज की तरह लड़ते और उगते रहेंगे।
View this post on Instagram
View this post on Instagram
बता दें, मई महीने में दुआ परिवार में कोरोना वायरस कहर बनकर आया था। मल्लिका समेत उनके पिता और माँ दोनों इस वायरस की चपेट में थे। उन्होंने अपने एक पोस्ट में बताया था कि उनके पिता को भारी खांसी थीं लेकिन वो रिकवर कर रहे थे। माँ के लंग्स में इन्फेक्शन फ़ैल चुका था। लंबे समय तक कोरोना से जंग लड़ने के बाद उन्हें बचाया नहीं जा सका। चिन्ना उर्फ़ पद्मावती पेशे से एक डॉक्टर थीं। सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर थीं। गाना गाती थीं। लेकिन अब नहीं रही। ये दुख उनके परिवार को बर्दाश नहीं हो रहा है। उम्मीद है मल्लिका जल्द इस से उबर पायें।