TV कपल सनम और अबीगैल के घर NCB का छापा, घर से बरामद हुआ गांजा
TV कपल सनम और अबीगैल के घर NCB का छापा
Updated : September 25, 2020 12:41 PM ISTबॉलीवुड ड्रग्स केस में अब टीवी स्टार्स का नाम भी जुड़ना शुरू हो गया है। खबरों की माने तो टीवी की पॉपुलर जोड़ी सनम जौहर और अबीगैल पांडे का नाम ड्रग्स कंज्यूम करने के मामले में सामने आया है। NCB द्वारा सनम और अबीगैल के घर पर रेड मारी गई थी जिसमें उन्होंने मारिजुआना यानी गांजा बरामद किया गया है। दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द सनम और अबीगैल को NCB द्वारा पूछताछ के लिए बुलाया जायेगा।
टीवी जगत की पॉपुलर जोड़ी सनम और अबीगैल का नाम ड्रग पेडलर के बयान में सामने आया था, जिसके बाद NCB ने दोनों के घर पर छापा मारा। वहीं फ़िलहाल ना तो सनम की तरफ से और ना ही अबीगैल का कोई रिएक्शन सामने आया है।
सनम और अबीगैल दोनों टीवी के कई पॉपुलर शोज़ का हिस्सा रहे हैं। सनम और अबीगैल नच बलिये में बतौर कंटेस्टेंट नजर आ चुके हैं। वहीं सनम ने नच बलिये कई डांस रियलिटी शोज़ में कोरियोग्राफी की है। दोनों सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं और अक्सर योगा और वर्कआउट की तस्वीरें अपने फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। ये पहली टीवी कपल हैं जो NCB की रडार पर हैं। अभी इस केस में कई और टीवी और फ़िल्मी सितारे होने की बात सामने आ रही है।