‘#Metoo’ कैम्पेन में इन सेलेब्स पर भी लगे गंभीर आरोप !
Updated : October 08, 2018 04:24 PM ISTइन दिनों बॉलीवुड में अलग ही बवाल जारी है। जहां तनुश्री दत्ता और नाना पाटेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। वहीं ‘#Metoo’ कैम्पेन के जरिये लोग अपनी आपबीती बता रहे हैं। इस कैम्पेन की शुरुआत हुई तो विदेश में थी। लेकिन आज ये जैसे देश की महिलाओं की जरूरत बन गया है। ‘#Metoo’ के जरिये सोशल मीडिया पर लिखने या पब्लिकली बोलने से ये औरतें डर नहीं रही हैं। और खुलकर बात कर रही है। इस कैम्पेन में ऐसे नामी चेहरों का नाम भी सामने आ रहा है, जिसके बारे में अभी तक कोई नहीं जनता था। ऐसे सेलेब्रिटी चेहरे जिन्हें हम सालों से जानते हैं।
विकास बहल
कंगना रनौत जहां किसी भी मुद्दे पर बात करने से पीछे नहीं हटती हैं। वहीं उन्होंने ‘#Metoo’ कैम्पेन के जरिये अपनी ही फिल्म के डायरेक्टर विकास बहल को घसीट लिया। कंगना ने विकास पर आरोप लगाया है कि गले लगने के दौरान विकास उन्हें कस कर पकड़ने की कोशिश करते थे। साथ ही अपने सिर को उनकी गर्दन तक ले जाते थे। ये सुनने में तो अजीब लग रहा है लेकिन कंगना ने ये फेस किया है। कंगना के इस कमेंट के बाद विकास बहल बाकि महिलाओं के साथ अपने बर्ताव को लेकर खबरों में आ गये।
रजत कपूर
‘#Metoo’ कैम्पेन में बॉलीवुड एक्टर रजत कपूर का नाम भी सामने आया है। दरअसल, एक महिला पत्रकार ने इस कैम्पेन के जरिये कहा है कि रजत कपूर ने टेलीफोनिक इंटरव्यू के दौरान उनके साथ बदतमीज़ी की थी। उनसे पूछा था कि उनकी आवाज सुनाई दे रही है। क्या वो भी वैसी ही सेक्सी हैं। साथ ही उनका बॉडी का मेजरमेंट पूछा था। हालांकि इस पोस्ट के सामने आने के बाद रजत कपूर ने ट्वीट कर माफ़ी मांगी है।
undefined src="https://platform.twitter.com/widgets.js" >All my life I have tried to be a decent man, to do the right thing.
— Rajat Kapoor (@mrrajatkapoor) October 7, 2018
If however, I have slipped and through my actions or words
caused pain or hurt or trauma to absolutely anybody, please accept my
apology.
चेतन भगत
कुछ समय पहले लेखक चेतन भगत की भी एक चैट सामने आई थी। जहां चेतन महिला को इम्प्रेस करने की कोशिश कर रहे थे। हालांकि चेतन की चैट में कुछ अश्लील नहीं था। लेकिन शादीशुदा चेतन पर ये सभी बातें शोभा नहीं देती। बाद में चेतन ने अपने फेसबुक पोस्ट के जरिये उन स्क्रीनशॉट को सही बताया और सबसे माफ़ी मांगी।
कैलाश खेर
जाने माने सिंगर कैलाश खेर का नाम भी ‘#Metoo’ कैम्पेन में शामिल है। जहां इन पर नताशा हेमरजानी नाम की पत्रकार ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। नताशा ने एक के बाद एक ट्वीट कर बताया कैसे कैलाश ने उनके घर तस्वीर लेने गई महिला पत्रकारों से छेड़खानी की थी। हालांकि अभी उनकी तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है !
ये ट्वीट पढ़े -
undefined src="https://platform.twitter.com/widgets.js" >Kailash Kher
— Sandhya Menon (@TheRestlessQuil) October 5, 2018
From a journalist in Muscat pic.twitter.com/6edAfH0S6T
जुल्फी सैय्यद
बिग बॉस 2 में नज़र आ चुके मॉडल और एक्टर जुल्फी सैयद पर भी पत्रकार नताशा हेमरजानी ने जबरदस्ती करने का आरोप लगाया है। नताशा ने बताया है कि वो और उनकी दोस्त के क्रूज़ पर गए थे। वहां जुल्फी ने उन्हें कमरे में बंद कर दिया था और जबरदस्ती करने की कोशिश की।
#MeToo कैम्पेन के जरिये ही सही लेकिन देश के सामने उन पॉपुलर चेहरों के पीछे की सच्चाई सामने आ रही है, जिन्हें कुछ लोग अपना आइडल मानते होंगे। ये सच बेहद डरावना है। उस चकाचौंध भरी दुनिया का काला सच जहां सपने लेकर गए लोग ऐसी घटनाओं का शिकार होते हैं। और अफ़सोस कभी ये सच सामने नहीं आता।