कुल्फी कुमार बाजेवाला एक्टर मोहित मलिक बने पिता, पत्नी अदिति ने दिया बेटे को जन्म
कुल्फी कुमार बाजेवाला एक्टर मोहित मलिक बने पिता
Updated : April 30, 2021 02:37 PM ISTइस कोरोना काल में एक अच्छी खबर सामने आई है। एक्टर मोहित मलिक पापा बन गये हैं। उनकी पत्नी अदिति मलिक ने एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया है। ये खुशखबरी खुद एक्टर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर बेटे की पहली झलक के साथ शेयर की है। मोहित ने अपने इस नन्हे राजकुमार को अपनी दुनिया बताया है।
View this post on Instagram
अदिति ने गुरुवार 29 अप्रैल को मुंबई के एक निजी हॉस्पिटल में जन्म दिया है। ये खबर शेयर करते हुए मोहित ने लिखा- आप सभी के आशीर्वाद के लिए शुक्रिया। शुक्रिया इसके आधी रात को इसके रोने और उसके साथ सभी चीज़ों के लिए। हम खुद को बहुत भाग्यशाली समझते हैं कि अपने इस नन्हें नवाब का स्वागत अपनी प्यार की दुनिया में कर रहे हैं। ये यहां पर और 2 से 3 होना सब एक जादू जैसा है।
View this post on Instagram
बता दें, मोहित ने अपने पहले टीवी सीरियल की एक्ट्रेस अदिति को 5 साल डेट करने के बाद 11 दिसंबर 2010 को उनसे शादी कर ली थी। शादी के बाद दोनों एक दूसरे की हिम्मत बन कर रहे। एक तरफ जहां मोहित का करियर पिछड़ता जा रहा था तो दूसरी तरफ पति की मदद के लिए अदिति को अपने गहने बेचने पड़े थे। बाद में सीरियल 'कुल्फीकुमार बजेवाला' में सिकंदर का किरदार निभा कर इन्हें पॉपुलैरिटी मिली। अब शादी के करीब 11 साल बाद दोनों अपने पहले बच्चे की आने की खुशियां मना रहे हैं।