अनुराग कश्यप को मुंबई पुलिस ने भेजा समन, पायल घोष के आरोपों पर कल 11 बजे होगी पूछताछ
अनुराग कश्यप को मुंबई पुलिस ने भेजा समन
Updated : September 30, 2020 04:13 PM ISTएक्ट्रेस पायल घोष ने हाल ही में फिल्ममेकर अनुराग कश्यप पर यौन शोषण का आरोप लगाते हुए एक एफआईआर दर्ज कराई थी। इसमें उन्होंने रेप की धाराएं भी लगवा दी थीं। इसके बाद पायल ने मुंबई पुलिस से सवाल भी किया था कि अभी तक अनुराग कश्यप को अरेस्ट क्यों नहीं किया गया है। मुंबई पुलिस ने अब इस मामले में अनुराग कश्यप को समन भेजा है। एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक अनुराग को 1 अक्टूबर को वर्सोवा पुलिस स्टेशन में सुबह 11 बजे पहुंचना होगा। उनसे पायल घोष के आरोपों पर पूछताछ की जाएगी।
undefined src="https://platform.twitter.com/widgets.js" >Mumbai Police summons film director Anurag Kashyap (in file photo) asking him to appear at Versova Police station tomorrow at 11 am, in connection with the alleged sexual assault against actor Payal Ghosh. pic.twitter.com/JLnlgO6Pzb
— ANI (@ANI) September 30, 2020
इससे पहले पायल ने मंगलवार को पर्यटन मंत्री रामदास अठावले के साथ महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से भी मुलाकात की थी। वहीं अठावले ने मुंबई पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की थी, ऐसा न करने पर उन्होंने विरोध प्रर्दशन की भी चेतावनी दी थी। अठावले ने कहा था, "मुंबई पुलिस अनुराग कश्यप को गिरफ्तार करे, नहीं तो हम जल्द धरना पर बैठेंगे।"
इन सबके बीच अनुराग कश्यप पहले ही अपने ऊपर लगे आरोपों को आधारहीन बता चुके हैं। उनके वकील ने भी एक पब्लिक में बयान जारी कर कहा था कि उनके क्लाइंट के ऊपर झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं। बॉलीवुड से भी अनुराग पर मिलाजुला रियेक्शन आया था। एक तरफ जहां कंगना ने पायल को सपोर्ट किया था वहीं तापसी पन्नू और राधिका आप्टे जैसी एक्ट्रेस ने अनुराग कश्यप का समर्थन किया था।