शादी की 41 वीं सालगिरह पर नीतू कपूर को याद आये ऋषि कपूर, शेयर किया ये इमोशनल कर देने वाला वीडियो
शादी की 41 वीं सालगिरह पर नीतू कपूर को याद आये ऋषि कपूर
Updated : January 23, 2021 07:51 AM ISTनीतू कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अपनी जिंदगी से जुडी हर अपडेट फैंस के साथ शेयर करती है। लेकिन आज का उनका ये पोस्ट बेहद खास है। दरअसल, आज नीतू और ऋषि कपूर की 41वीं सालगिरह है। इस मौके पर नीतू कपूर ने एक खूबसूरत वीडियो को शेयर कर उन्हें याद किया है। आज ऋषि कपूर होते तो दोनों अपनी 41वीं सालगिरह मना रहे होते।
इस वीडियो के बैकग्राउंड में एक खूबसूरत लेकिन इमोशनल करने वाला गाना चल रहा है। गाने के लिए बोल हैं ‘हम हैं इस पल यहां, जाने हो कल कहां’ ऋषि और नीतू की इन पुरानी तस्वीरें और इन यादों को देख कर आप भी इमोशनल हो जायेंगे।
View this post on Instagram
बता दें, पिछले साल 30 अप्रैल को ऋषि कपूर का एक निजी हॉस्पिटल में निधन हो गया था। वो कैंसर से जूझ रहे थे। लेकिन अंत में उन्होंने दुनिया छोड़ दी। अपनी साथी के गुजर जाने के बाद नीतू कपूर ने आगे बढ़ने का फैसला लिया। अब कई सैलून बाद वो वरुण धवन और कियारा अडवाणी की फिल्म ‘जुग जुग जियो’ से वो फिल्मों में कमबैक कर रही हैं। इस फिल्म में उन्हें अनिल कपूर के ऑपोसिट देखा जा सकता है।