विद्युत जामवाल की सगाई की खबरों पर नेहा धूपिया ने लगाई मोहर, सोशल मीडिया पर दी बधाई
विद्युत जामवाल की सगाई की खबरों पर नेहा धूपिया ने लगाई मोहर
Updated : September 05, 2021 05:07 PM ISTबॉलीवुड एक्शन स्टार विद्युत जामवाल हाल ही में अपनी गर्लफ्रेंड नंदिता महतानी के साथ आगरा में ताजमहल पुहंचे थे। दोनों की ताजमहल के सामने फोटो काफी वायरल हो रही है। नंदिता के हाथ में एक चमचमाती रिंग भी देखी गई। जिससे अंदाया लगाया जाने लगा कि दोनों सगाई कर ली है जिसके बारे में किसी को नहीं पता चला।
View this post on Instagram
इन अटकलों पर एक्ट्रेस नेहा धूपिया ने मोहर लगा दी है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम की स्टोरी में विद्युत और नंदिता ताजमहल वाली फोटो शेयर करते हुए लिखा, ''अभी तक की सबसे अच्छी खबर, बधाई।'' उन्होंने विद्युत और नंदिता दोनों को ही टैग किया है।
नंदिता पेशे से फैशन डिजाइनर है। उन्होंने पहले संजय कपूर से शादी की थी लेकिन शादी नहीं चली और दोनों का तलाक हो गया। संजय कपूर ने बाद में करिश्मा कपूर से शादी की थी और वो दोनों भी बाद में अलग हो गए थे।
वहीं विद्युत जामवाल के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो खुदा हाफिज 2 में नजर आएंगे। उन्होंने इसके लिए तैयारियां भी शुरू कर दी है।