क्या एक्टर हिमांश कोहली को डेट कर रही हैं सिंगर नेहा कक्कड़?
Updated : March 12, 2018 06:19 PM ISTअगर आप सिंगर नेहा कक्कड़ के इंस्टाग्राम पेज को देखेंगे तो आपको हिमांश कोहली की कई तस्वीरें आपको देखने को मिल जाएंगी। ऐसा ही कुछ हाल एक्टर हिमांश कोहली के इंस्टाग्राम पेज का भी है। जहां ये दोनों एक-दूसरे दोस्त मानते हैं लेकिन अफ़वाहों के गलियारों में कुछ और ही बातें चलती हैं। डीएनए की एक खबर के अनुसार नेहा और हिमांश कथित रूप से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। माना जा रहा है कि इन दोनों को एक म्यूजिक वीडियो के लिए साथ काम करते वक़्त प्यार हुआ और नए साल के मौके पर भी ये दोनों साथ थे। एक सूत्र के मुताबिक इन दोनों ने अपने दोस्तों संग मिलकर साथ में नया साल मनाया था। इसके साथ ही ये दोनों एक-दूसरे को काम में नयी सफलता मिलने में बधाईयां भी देते हैं। जहां हिमांशके इंस्टाग्राम पर 473 हज़ार फॉलोवर हैं वहीं नेहा के 9.2 मिलियन फॉलोवर हैं। और सभी ने उनकी नज़दीकी को देखा है।
एक्टर हिमांश कोहली को अपनी शो 'हमसे है लाइफ' और फिल्म 'यारियां' के लिए जाना जाता है। वहीं नेहा ने बॉलीवुड के कई पॉपुलर गाने जैसे लन्दन ठुमकदा, कर गयी चुल आदि गाये हैं। देखिये इनकी तस्वीरें यहां -
undefined src="https://www.instagram.com/embed.js" >
undefined src="https://www.instagram.com/embed.js" >
undefined src="https://www.instagram.com/embed.js" >