नेहा और रोहनप्रीत के रोका सेरेमनी का वीडियो आया समाने, जल्द करने वाले हैं शादी
नेहा और रोहनप्रीत के रोका सेरेमनी का वीडियो आया समाने
Updated : October 20, 2020 05:18 PM ISTनेहा कक्कड़ और पंजाबी सिंगर रोहनप्रीत की शादी की खबर सुर्ख़ियों में बनी हुई है। अब इस बीच दोनों की रोका सेरेमनी का एक वीडियो सामने आया है। बॉलीवुड फोटोग्राफर विरल भैयानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें नेहा और रोहनप्रीत की हाथ पकड़े हुए एंट्री लेते हैं। बताया जा रहा है ये नेहा और रोहनप्रीत के रोका सेरेमनी का वीडियो है। ये रोका 18 सितंबर को परिवार और कुछ खास लोगों की मौजूदगी में हो चुका है।
अपने रोका सेरेमनी पर नेहा और रोहनप्रीत को डांस करते हुए देखा जा सकता है। देखिये वीडियो
View this post on Instagram#NehuDaVyah #nehakakkar at her Roka ceremony which took place on 18th September ❤
नेहा और रोहनप्रीत की शादी की खबर को सिंगर आदित्य नारायण ने भी सच बताया है। उन्होंने एक पोर्टल से बात करते हुए कन्फर्म किया है कि नेहा और रोहन दिल्ली में शादी करने जा रहे हैं। आदित्य ने ये भी बताया कि इस शादी में म्यूजिक इंडस्ट्री से विशाल ददलानी और हिमेश रेशमिया जैसे सेलेब्स शामिल हो सकते हैं।
खबरों की माने तो नेहा और रोहनप्रीत की मुलाकात कुछ महीनों पहले ही हुई है। इस मुलाकात के बाद दोनों अच्छे दोस्त बने और अब अपने रिश्ते को आगे बढ़ा रहे हैं। खबरें हैं कि नेहा और रोहनप्रीत इस 26 अक्टूबर को शादी कर सकते हैं। वहीं कुछ लोग इस खबर को सिर्फ अफवाह बता रहे हैं। लेकिन अब आदित्य ने नेहा की शादी की खबर पर मुहर लगा दी है।