नेहा कक्कड़ ने इंडियन आइडल के इस कंटेस्टेंट गिफ्ट किये 1 लाख रूपये, मुंबई भेजने के लिए नानी ने लिया था 5 हजार का लोन
नेहा कक्कड़ ने इंडियन आइडल के इस कंटेस्टेंट गिफ्ट किये 1 लाख रूपये
Updated : November 26, 2020 12:47 PM ISTबॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ अपनी सुंदर आवाज के लिए हमेशा तारीफें बटोरती रहती हैं। पार्टीज़ में उनके द्वारा गाये गानों पर लोग थिरकने से अपने आप को रोक नहीं पाते। वहीं असल जिंदगी में भी नेहा लोगों तक ख़ुशी पहुंचा रही हैं। दरअसल। जल्द सोनी टीवी पर इंडिया आइडल 12 शुरू होने वाला है। इस सीजन में भी नेहा बतौर जज नज़र आने वाली हैं। अब हाल में इसी शो का एक प्रोमो सामने आया था। इस प्रोमो में नेहा ने ऑडियंस देने आये सिंगर के तंग हालत देख कर 1 लाख रूपये गिफ्ट के रूप में दिए।
इस नए प्रोमो में जयपुर से मुंबई ऑडियंस के लिए आये शहजाद अली को नेहा ने 1 लाख रूपये का गिफ्ट दिया। शहजाद प्रोमो में बता रहे हैं कि वो एक छोटी सी कपड़ों की दूकान में काम करते हैं। उनकी मम्मी का निधन उनके बचपन में ही हो गया था। उनकी नानी ने पालन पोषण किया और मुंबई भेजने के लिए नानी ने ही 5000 हज़ार रूपये का लोन लिया। ये बात सुन कर नेहा उन्हें 1 लाख रूपये गिफ्ट करती हैं।
View this post on Instagram
बता दें, ये कपि पहला मौका नहीं है। इससे पहले भी नेहा कई कंटेस्टेंट की ऐसे ही मदद कर चुकी हैं। नेहा की इस दरियादिली की जमकर तारीफ हो हो रही है। वैसे, हाल में ही नेहा ने सिंगर रोहनप्रीत से शादी की है। दोनों की शादी और अब हनीमून की तस्वीरें खूब सुर्ख़ियों में बनी हुई है।