नेहा कक्कड़ ने किया बड़ा एलान, कहा-इंडियन आइडल के अलावा कोई दूसरा रियलिटी शो नहीं करूंगी
नेहा कक्कड़ ने कहा-इंडियन आइडल के अलावा कोई दूसरा रियलिटी शो नहीं करूंगी
Updated : March 25, 2021 01:24 PM ISTसोनी टीवी का सबसे पॉपुलर रियलिटी शो ‘इंडियन आइडल 12’ शुरुआत के बाद से ही ऑडियंस को एंटरटेन कर रहा है। ये शो टीआरपी की लिस्ट में टॉप 5 शोज़ में बना हुआ है। इस शो के कंटेस्टेंट हो जजेस हो या आने वाले गेस्ट, ये शो हर एपिसोड अपनी छाप छोड़ जाता है। इस वीकेंड पर नीतू कपूर के साथ ऋषि कपूर स्पेशल एपिसोड और होली का त्यौहार मनाया जायेगा।
View this post on Instagram
इस खास एपिसोड में सभी जजेस कंटेस्टेंट के साथ परफॉर्म करेंगे। सोशल मीडिया क्वीन नेहा कक्कड़, निहाल और पवनदीप के साथ नैना, प्यार दो प्यार लो और बद्री की दुल्हनिया जैसे गानों पर एक जोरदार परफॉर्मेंस देंगी। उनकी परफॉर्मेंस पर सभी झूम उठे और जजों ने भी उन्हें स्टैंडिंग ओवेशन दिया। इस दौरान सारा माहौल जोश से भर गया। अपनी परफॉर्मेंस के बाद नेहा ने बताया कि वो निहाल और पवनदीप के साथ परफॉर्म करने को लेकर नर्वस थीं, लेकिन उनके पति ने उनका हौसला बढ़ाया और इसका नतीजा शानदार रहा।
View this post on Instagram
नेहा ने आगे कहा, "इंडियन आइडल मेरे लिए बहुत खास रहा है और मैं दिल से इस शो का सम्मान करती हूं। मैं इंडियन आइडल के अलावा कोई दूसरा रियलिटी शो नहीं करूंगी। इस शो के लिए सभी ने इतनी कड़ी मेहनत की है कि यह एक एपिक शो बन गया है। इंडियन आइडल रियलिटी शो के इतिहास का सबसे बेहतरीन शो है।" नेहा इससे पहले भी कई रियलिटी शोज़ का हिस्सा रह चुकी हैं। लेकिन अब उन्होंने साफ़ कर दिया कि वो इंडियन आइडल के अलावा कोई दूसरा शो जज नहीं करेंगी।