नील नितिन मुकेश को बेटी नुरवी के बाल बांधने के लिए करना पड़ा ये काम, शेयर की तस्वीर
नील नितिन मुकेश को बेटी नुरवी के बाल बांधने के लिए करना पड़ा ये काम
Updated : April 01, 2020 11:09 AM ISTकोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से फ़ैल रहा है। इससे बचाव के लिए पीएम नरेंद्र मोदी ने देश में 21 दिनों के लॉकडाउन का एलान कर दिया था। इस वक़्त देश बंद है और सिर्फ जरुरी चीज़े ही मिल पा रही है। ऐसे में हमारे बॉलीवुड सेलेब्स को अपने परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिल गया है। नील नितिन मुकेश ऐसी ही एक प्यारी तस्वीर शेयर की है जिसमें वो अपनी बेटी नुरवी के साथ नज़र आ रहे हैं।
नील ने नुरव के साथ अपनी एक फोटो शेयर की है। कैप्शन में उन्होंने लिखा है कि नुरवी के बाल बांधने के लिए उन्हें अपने बालों की चोटी पहले बनानी पड़ी। इस तस्वीर में नुरवी बेहद क्यूट नज़र आ रही है।
View this post on InstagramTo convince her to make a ponytail, I had to make one first. ??. #dadysgirl #myall❤️
बता दें, फ़रवरी 2017 में नील ने रुकमनी से शादी की थी। शादी के बाद सितंबर 2018 में वो बेटी नुरवी के पिता बने। अक्सर फिल्मों की शूटिंग के चलते नील बेटी को उतना समय नहीं दे पा रहे थे। लेकिन जब से लॉकडाउन हुआ वो अधिकतर समय नुरवी के साथ खेलने में ही बिता देते हैं। बेटी के साथ के इस पल को नील एन्जॉय कर रहे हैं।