सिर्फ दो महीने की डेटिंग के बाद ही निक जोनस ने कर दिया था प्रियंका चोपड़ा को प्रोपोज
सिर्फ दो महीने की डेटिंग के बाद ही निक ने कर दिया था प्रियंका को प्रोपोज
Updated : February 05, 2021 09:17 AM ISTप्रियंका चोपड़ा और निक जोनस एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के सबसे पॉपुलर कपल माने जाते हैं। दोनों ने कुछ महीने तक एक दूसरे को डेट करने के बाद साल 2018 में ग्रैंड शादी कर ली थी। भारत में हुए ये शादी कई रीतिरिवाजों से पूरी की गई थी। वहीं प्रियंका ने अब बताया कि निक के शादी के प्रोपोज़ल ने उन्हें पूरी तरह से हैरान कर दिया था।
हाल में दिए एक इंटरव्यू में प्रियंका ने खुलासा किया कि उन्होंने निक द्वारा किये गए प्रोपोजल की उम्मीद नहीं की थी। उन्होंने बताया हमें डेट करते हुए सिर्फ दो महीने हुए थे। ये सब उनके लिए किसे बड़े शॉक से कम नहीं था। वहीं उन्होंने ये भी बताया कि शादी से पहले दोनों ने एक दूसरे को हर तीसरे हफ्ते में मिलने का वादा किया था। उन्होंने बताया कि वो कितने भी बिजी क्यों न हो, दुनिया के किसी भी कोने में क्यों न हो। लेकिन हर तीसरे हफ्ते जरुर मिलते। दोनों की टीम इनके टाइम के हिसाब से सारी प्लानिंग करती है।
View this post on Instagram
इस इंटरव्यू में प्रियंका ने अपने टैटूज के बारे में भी बात की। दोनों ने एक जैसे टैटू बनवाए हुए हैं। इस पर प्रियंका कहती हैं-‘हमारी सगाई के एक साल पूरे होने पर हमने मैचिंग टैटू बनवाकर उस दिन को सेलिब्रेट किया था। मेरे टैटू, मेरे कानों के पीछे हैं और उनके टैटू, उनके दोनों बाजुओं पर हैं। हमने एक साइड पर चेक और दूसरे साइड पर बॉक्स बनवाया हुआ है।'
View this post on Instagram
बता दें, प्रियंका और निक ने साल 2018 में राजस्थान के उदयपुर में ग्रैंड शादी की थी। ये शादी हिंदू और क्रिस्चियन रीतिरिवाज से पूरी की गई थी जिसकी तस्वीरें अब भी छाई रहती हैं। प्रियंका और निक की शादी को दो साल पूरे हो गये हैं। लेकिन अब भी दोनों एक दूसरे के लिए प्यार जताने से पीछे नहीं हटते।