बिग बॉस 14 के बाद निक्की तंबोली को ऑफर हुईं 3 फिल्में?
बिग बॉस 14 के बाद निक्की तंबोली को ऑफर हुईं 3 फिल्में?
Updated : March 04, 2021 03:36 PM ISTबिग बॉस 14 के तमाम कंटेस्टेंट्स में से निक्की तंबोली भी एक बड़ा नाम रहीं थीं। उन्होंने भी दर्शकों को खूब एंटरटेन किया। वो बीच में घर से बाहर भी हुईं लेकिन जब उनकी वापसी हुई तो सीधा फाइनल तक रहीं। उनके बाहर आने के बाद उनकी जिंदगी काफी बदल चुकी हैं। वो बिग बॉस में आने से पहले कुछ तमिल और तेलुगू फिल्मों में हाथ आजमा चुकी थीं लेकिन अब वो बॉलीवुड का रुख भी कर सकती हैं।
दरअसल उन्हें बॉलीवुड और ओटीटी स्पेस के लिए काफी ऑफर्स आ रहे हैं। बॉलीवुड लाइफ की रिपोर्ट के मुताबिक एक सोर्स ने बताया, ''एक नहीं बल्कि 3 प्रोड्यूसर्स अपने प्रोजेक्ट्स के साथ आ चुके हैं। वो बड़े प्रोजेक्ट्स हैं लेकिन कास्ट और क्रू में काफी डीसेंट नाम हैं। उनकी टीम ओटीटी स्पेस पर चर्चा कर रही है। निक्की तंबोली म्यूजिक वीडियो में देखी जा सकती हैं। वो रोजाना मीटिंग कर रही हैं और वो इससे ज्यादा खुश नहीं हो सकतीं। 5 महीनों के समय में, उनका सोशल मीडिया 3 गुणा बढ़ गया है। फिनाले तक उन्होंने अपना ऑर्गनिक बेस बना लिया था।''
View this post on Instagram
जैसा की इंडस्ट्री में होता है सेलेब्स अपने प्रोजेक्ट्स के पत्ते नहीं खोलते। कुछ ऐसा ही निक्की भी कर रही हैं। उनके किसी प्रोजेक्ट का अभी ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुआ है। लेकिन ये जाहिर है कि जब भी निक्की का कोई प्रोजेक्ट सामने आएगा, उसकी सुर्खियां जोरशोर से बनेंगी।