'फोर्स' और 'दृश्यम' डायरेक्टर निशिकांत कामत के निधन की खबर गलत; वेंटिलेटर पर जारी है जंग!
निशिकांत कामत के निधन की खबर गलत
Updated : August 17, 2020 02:07 PM ISTबॉलीवुड फिल्म मेकर निशिकांत कामत का हैदराबाद के एक हॉस्पिटल में वेंटिलेटर पर हैं। 50 साल के निशिकांत को कुछ समय पहले लीवर की एक बीमारी होने की खबर सामने आई थी, जिसके बाद उन्हें और भी दूसरे इन्फ़ैकशन हुए थे। सोमवार सुबह निशिकांत के निधन की अफवाह बहुत तेज़ी से सामने आई और बॉलीवुड से मिलाप जवेरी, स्वरा भास्कर, अनुभव सिन्हा जैसे कई बड़े सेलेब्स इस फेक न्यूज़ का शिकार हो गए और उन्होने निशिकांत को श्रद्धांजलि देना शुरू कर दिया।
मिलाप मिलन जवेरी ने निशिकांत के निधन पर श्रद्धांजली देने के कुछ देर बाद ये जानकारी शेयर की कि ये खबर गलत है। मिलाप ने लिखा, 'बिलकुल अभी किसी से बात हुई, जो हॉस्पिटल में निशिकांत के साथ हैं। उनका निधन नहीं हुआ है। हाँ, वो बहुत क्रिटिकल हैं और जीवन-मृत्यु से लड़ रहे हैं। लेकिन वो अभी जीवित हैं।'
undefined src="https://platform.twitter.com/widgets.js" >Just spoke to someone who is with Nishikant in the hospital right now. He hasn’t passed away yet. Yes he is v critical and fighting life and death. But he is still alive ? https://t.co/h6D8fLA6N8
— Milap (@zmilap) August 17, 2020
मिलाप के अलावा एक्टर रितेश देशमुख ने भी निशिकांत के निधन की खबर को गलत बताया और मीडिया हाउसेज़ को इस खबर को हटाने के लिए कहा। रितेश ने लिखा, 'निशिकांत कामत वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं। वो अभी जीवित हैं और लड़ रहे हैं। उनके लिए प्रार्थना करते हैं।' आपको बता दें कि रितेश की सुपरहिट मराठी फिल्म 'लाई भारी' को निशिकांत ने ही डायरेक्ट किया था।
undefined src="https://platform.twitter.com/widgets.js" >Nishikant kamat is on ventilator support. He is still alive & fighting. Let’s pray for him.
— Riteish Deshmukh (@Riteishd) August 17, 2020
देसीमार्टिनी की तरफ से हम सभी निशिकांत के स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करते हैं।