'कागज' ट्रेलर: कागज पर मर चुके जिंदा आदमी की असल कहानी ले आये हैं पंकज त्रिपठी
'कागज' ट्रेलर: कागज पर मर चुके जिंदा आदमी की असल कहानी ले आये हैं पंकज त्रिपठी
Updated : December 24, 2020 05:35 PM ISTएक जिंदा इंसान के लिए दुनिया को साबित करना कि वो सच में जिंदा है, एक मुश्किल टास्क है। यही फिल्म 'कागज' लेकर आये हैं डायरेक्टर सतीश कौशिक। फिल्म में पंकज त्रिपाठी ने लीड भारत लाल का रोल निभाया है। फिल्म के बारे में खबरें तो पहले से ही थीं अब ट्रेलर भी रिलीज़ हो गया है। कागज एक ऐसे आदमी की असल कहानी है जिसे पेपर्स पर मृत घोषित कर दिया गया है। लेकिन असल में वो जिंदा है। वो अपने आप को जिंदा साबित करता है।
फिल्म का ट्रेलर आज रिलीज़ हुआ है। इस ट्रेलर में भारत अपने आप को जिंदा साबित करने के लिए ग्राम पंचायत, पुलिस, कोर्ट कचहरी के चक्कर काटते देखे जा सकते हैं। इसी बीच कुछ मज़ेदार सीन्स भी हैं जो आपको खूब हंसाएंगे और कुछ ऐसे भी जो आपको सोचने पर मजबूर कर देंगे।
सलमान खान के प्रोडक्शन में बन रही ये फिल्म कुछ मज़ेदार सीन्स, स्ट्रगल, मेहनत से भरी हुई है। एक्टर को अपने आप को जिंदा दिखाने की जंग लड़ते देखा गया है। ट्रेलर में खुद डायरेक्टर सतीश कौशिक भी आपको पसंद आयेंगे। वो वकील के किरदार में हैं।
सलमान खान के प्रोडक्शन में बनी फिल्म ‘कागज’ एक असल घटना पर आधारित फिल्म है। ये फिल्म 7 जनवरी को जी 5 पर दिखाई जाएगी। फिल्म में भारत लाल की जर्नी को खूबसूरती से दिखाया जायेगा।
देखिये ट्रेलर-