गंजेपन का मजाक उड़ाने के लिए पारस छाबड़ा ने शहनाज़ गिल के पिता को लगाई फटकार
गंजेपन का मजाक उड़ाने के लिए पारस छाबड़ा ने शहनाज़ गिल
Updated : August 12, 2020 05:30 PM ISTबिग बॉस का नया सीजन जल्द शुरू होने वाला है लेकिन अभी तक फैंस के दिमाग से 13वें सीजन का क्रेज नहीं उतरा है। बिग बॉस 13 के कंटेस्टेंट आज भी खबरों में बने हुए हैं। कभी अपने काम को लेकर तो कभी एक दूसरे के खिलाफ बयानबाजी करने को लेकर। पारस छाबड़ा को शो के दौरान अपनी गेम प्लानिंग को लेकर ऑडियंस के फेवरेट बने रहे। अब शहनाज़ गिल के पिता संतोख सिंह के खिलाफ बोल रहे हैं।
दरअसल, हाल में पारस ने शहनाज़ के पिता संतोख सिंह का एक पुराना इंटरव्यू देख लिया जिसमें वो पारस के गंजेपन का मज़ाक बना रहे हैं। पारस ने कहा उन्हें खुद को आईने में देख लेना चाहिए।
पारस ने बॉलीवुड लाइफ से बात करते हुए बताया- "मैंने कुछ दिनों पहले उनका(संतोख सिंह ) का इंटरव्यू देखा था जिसमें उन्होंने कहा था कि 'शहनाज़, सिद्धार्थ शुक्ला के बाल खींचती थीं। थैंक्यू गॉड पारस उस जगह नहीं थे। खुद को आईने में देखें क्योंकि आप दोनों गंजे हैं। शहबाज़ भी गंजे हैं। और वह एक पैच पहनता है। शहनाज़ के पिता इस तरह से कैसे बात कर सकते हैं जब उनका खुद का बेटा भी उसी समस्या से पीड़ित है? वह यह सब कैसे कह सकते हैं? उनसे बेवकूफ आदमी मैंने कभी नहीं देखा है।"
बता दें, बिग बॉस 13 के दौरान पारस की गंजेपन की बात सामने आई थी। बाद में उन्होंने खुद इस समस्या के बारे में बात की थी। उन्होंने बताया था कि वो विग पहनते हैं। हालांकि, अब उन्हें इस बात की कोई शर्मिंदगी नहीं है। पारस शो के बाद काफी काम कर रहे हैं। उनके माहिरा शर्मा के साथ अभी तक 3 म्यूजिक वीडियो रिलीज़ हो चुके हैं जिन्हें खूब पसंद किया गया था।