प्रियंका को इस गाने के लिए समझ लिया गया था सिंगर, परीणीति ने उनका ख्याल रखने वालों का कहा थैंक्यू
प्रियंका को इस गाने के लिए समझ लिया गया था सिंगर
Updated : May 22, 2020 10:34 AM ISTप्रियंका चोपड़ा और उनकी बहन परिणीति चोपड़ा लॉकडाउन में भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। बाकी स्टार्स की तरह ये दोनों स्टार्स भी अपने अपने अपडेट्स देती रहती हैं। प्रियंका चोपड़ा ने अपनी एक फिल्म का गाना पोस्ट किया और उसके पीछे की कहानी बताई है। वहीं परिणीति ने क्वारंटाइन में उन लोगों को थैंक्यू कहा है जो उनका उनसे दूर रहते हुए भी उनका ख्याल रख रहे हैं।
प्रियंका का 'तिनका तिनका' गाना
प्रिंयका चोपड़ा इस वक्त यूएस में अपने पति निक जोनस के साथ रह रही हैं। उन्होंने अपनी 2005 में आई फिल्म करम का एक गाना डाला है। उन्होंने बताया कि तिनका तिनका नाम के इस गाने को एक प्लेबैक सिंगर ने गाया था लेकिन ज्यादातर लोगों लगा कि ये उन्होंने गया है। बता दें कि ये गाना अलीशा चिनॉय ने गाया था।
क्वारंटाइन में परिणीति
परिणीति चोपड़ा ने एक शानदार सूरज के ढलते हुए फोटो पोस्ट की है। ये फोटो उन्होंने अपने घर के अंदर से ही ली है लेकिन बहुत खूबसूरत है। फोटो के साथ उन्होंने कुछ लोगों का धन्यवाद किया है। उन्होंने कहा जो लोग उनसे प्यार करते हैं जो उन्हें गाना भेज रहे हैं, ग्रोसरी का सामान भेज रहे हैं और उनका हाल चाल पूछ रहे हैं। उन सबके के अपनी जिंदगी में होने का उन्होंने आभार जताया है। उन्होंने कहा कि अकेले रहना और क्वारंटाइन आसान नहीं है लेकिन इन लोगों ने इसे आसान बना दिया है।
प्रियंका और परीणीति की तरह बाकी स्टार्स भी लगातार अपना अपडेट देते हैं, क्योंकि फैंस को भी उनकी फिकर रहती हैं। दूसरा कभी कभी सेलेब्स अपने फैंस को सोशल मीडिया पर एंटरटेन भी करते हैं।