पूनम पांडे के साथ मारपीट के आरोप में पति सैम बॉम्बे हुए गिरफ्तार, हॉस्पिटल में एडमिट हुई एक्ट्रेस
पूनम पांडे हॉस्पिटल में एडमिट, पति पर लगे मारपीट के आरोप
Updated : November 09, 2021 04:42 PM ISTपूनम पांडे के पति सैम बॉम्बे को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सैम पर पूनम के साथ मारपीट करने का आरोप लगा है, जिसके बाद एक्ट्रेस को हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया है। बताया जा रहा है पूनम के चेहरे, आंखो और सिर में गंभीर चोटें आई हैं। इस मामले में पुलिस ने सैम के खिलाफ भारतीय दंड सहिंता के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। फ़िलहाल सैम पुलिस की हिरासत में हैं।
Maharashtra | Actress Poonam Pandey's husband Sam Bombay was arrested yesterday in Mumbai after the actress complained that he assaulted her. Poonam Pandey was admitted to a hospital: Mumbai Police
— ANI (@ANI) November 8, 2021
बताया जा रहा है कि दोनों के बीच विवाद सैम की पहली पत्नी अलवीरा को लेकर हुआ। बाद इतनी बढ़ गई कि सैम ने पूनम का सिर दीवार में दे मारा। इससे एक्ट्रेस सिर पर चोट ई है। उन्हें आंखों की रौशनी पर भी इसका असर पड़ा है। फैब पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
वैसे बता दें, दोनों की लड़ाई पहली बार नहीं हुई है। इससे पहले शादी के तुरंत बाद एक्ट्रेस ने पति सैम पर मारपीट का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी। हालांकि बाद में उन्होंने केस वापस ले लिया था। एक्ट्रेस ने उस वक़्त कहा था "कौन सी शादी में उतार चढ़ाव नहीं होते?" अब एक साल बाद दोनों फिर पुलिस के पास पहुंच गए हैं। मामले की जांच हो रही है।